मंत्रालय के सामने 1000 कर्मचारी कल करेंगे सुंदरकांड पाठ:आंदोलन का अनोखा तरीका, संघ ने पूरी की तैयारी

Updated on 03-03-2025 01:06 PM

अतरंगी आंदोलन के लिए पहचान बना चुके मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के आव्हान पर मंगलवार को मंत्रालय के 1000 से अधिक कर्मचारी सुंदरकांड/हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। मंत्रालय के पुराने भवन के एक नंबर गेट पर होने वाला यह पाठ कर्मचारी अपनी मांगें पूरी कराने के लिए कर रहे हैं। पूरी पवित्रता के साथ पाठ करने के लिए संघ ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि जिस स्थान पर पाठ किया जाना है, उसे ऑफिस टाइम से पहले ही साफ कर लिया जाएगा, ताकि पाठ के दौरान शुद्धता बनी रहे। सभी कर्मचारी अपने घर से रोल (किताब रखने का स्टैंड) लाएंगे और सुंदरकांड पाठ के लिए संघ के साथी दयानंद उपाध्याय ने 101 पोथियां संघ को दी हैं, जो बांटी जाएंगी। इसके बाद सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। नायक ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंत्रालय के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 9 वर्ष से रुकी पदोन्नति शुरू करना, चौथा समयमान वेतन, उच्च पदनाम, केंद्र सरकार की तरह 25 साल की सेवा के बाद पूर्ण पेंशन, तृतीय समयमान में तृतीय पदोन्नति के वेतनमान की विसंगति को दूर करना सहित अन्य शामिल हैं। संघ के अनुसार, पदोन्नति न होने का फायदा उठाकर बाहर के अधिकारियों को मंत्रालय में नियुक्त किया जा रहा है। वित्त सेवा के अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर रखा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि छोटे कार्यालयों को चौथा समयमान मिल गया, लेकिन प्रदेश के सर्वोच्च कार्यालय को यह सुविधा नहीं मिली।

आंदोलन का प्रचार

संघ के पदाधिकारियों ने टेबल-दर-टेबल जाकर आंदोलन का प्रचार किया है। उन्होंने कर्मचारियों को पैम्फलेट बांटे और आंदोलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान सोमवार को भी चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मांगों को पूरा कराने के लिए मंत्रालय के कर्मचारी सुंदरकांड का आयोजन और ऑफिस टाइम के बाद तक काम करके विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 March 2025
सिंगरौली के मोरवा टाउनशिप के 50 हजार निवासियों और 22500 घरों की शिफ्टिंग जल्द शुरू होगी। जिस इलाके में ये आवासीय क्षेत्र बसा हुआ है, वहां जमीन के नीचे लगभग…
 03 March 2025
भोपाल : चुनाव के समय जनता को सिर-माथे पर बैठाने वाले भाजपा नेताओं को सत्ता का ऐसा अहंकार हुआ कि वे उन्हें भिखारी करार देने लगे। यह जनता का अपमान है…
 03 March 2025
भोपाल : मौसम का सबसे बड़ा ग्राहक किसान होता है। मौसम जब मौज में होता है, तो किसानों का मन प्रफुल्लित हो उठता है। मौसम का मिजाज बिगड़ने का सीधा प्रभाव…
 03 March 2025
अतरंगी आंदोलन के लिए पहचान बना चुके मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के आव्हान पर मंगलवार को मंत्रालय के 1000 से अधिक कर्मचारी सुंदरकांड/हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। मंत्रालय के पुराने…
 03 March 2025
दशकों पहले रमजान उल मुबारक में भोपाल में तोपें गोले उगलती थीं। इनकी गर्जना कई किलोमीटर तक सुनाई देती थी। इसके बाद लोग सेहरी और इफ्तार करते थे। ईदुल फितर…
 03 March 2025
पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के हर्रई में पुलिस कर्मियों और टीआई को चेतावनी देते हुए दो दिन पहले कहा कि टीआई कहां है, कान खोलकर सुन लें कितने दिन…
 03 March 2025
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मां को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में मिली जमीन का किसी और के नाम पर बैनामा करा दिया गया। 35 साल बाद जैसे…
 03 March 2025
भोपाल कलेक्टर ने रेरा से जुड़े मामले में समय पर आरआरसी का निष्पादन नहीं किया, जिसके चलते मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर 10 दिनों में यह कार्य…
 03 March 2025
भोपाल में डॉक्टर की आत्महत्या और उनके आखिरी शब्दों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आए तथ्य बेटी की हत्या के बाद सुसाइड…
Advt.