दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:जिम जा रहा था, कार में बैठकर आए हमलावर, 10 राउंड फायरिंग की

Updated on 11-04-2025 02:20 PM

दिल्ली में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर की है। बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजकुमार दलाल के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, वो गाड़ी लेकर रोजाना जिम जाता था। शुक्रवार सुबह भी वो जिम जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका

जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे। इसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है, लेकिन शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरे तलाश रही है।

नई दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में युवक को गोली मारी, गंभीर घायल

उधर, नई दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय युवक मेहराज को गोली मार दी। घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी रात 10 बजे डायलपुर थाने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अतीक अहमद ने बताया कि उसके बेटे को गली नंबर 15 में गोली मारी गई।

एसीपी गोकलपुरी, SHO डायलपुर, क्राइम टीम और FSL की टीम ने मौके की जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 April 2025
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में आज ताजा हिमपात हुआ। वहीं शिमला…
 11 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम आ रहे हैं। वे दोपहर करीब 3 बजे यहां पहुंचेंगे और लगभग दो घंटे तक रुकेंगे। पीएम इस दौरान…
 11 April 2025
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी निजी यात्रा पर रणथंभौर में हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह-शाम और शुक्रवार को सुबह लगातार टाइगर सफारी का लुत्फ…
 11 April 2025
26/11 मुंबई हमलों के चश्मदीद मोहम्मद तौफीक ने कहा कि किसी को भी किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं है। मैं मुसलमान हूं, राणा भी मुसलमान है। किसी को…
 11 April 2025
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर अपने 50वें दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप…
 11 April 2025
दिल्ली में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर की है। बदमाशों ने कार…
 11 April 2025
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नए वक्फ कानून के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पार्टी ऑफिस के बाहर ही बैरिकेड्स लगाकर…
 11 April 2025
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकी मार गिराया है। 2-3 आतंकियों को अभी सुरक्षाबलों ने घेर रखा है।…
 11 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड 64 साल के तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया। राणा का प्रत्यर्पण टॉप-सीक्रेट मिशन "ऑपरेशन राणा"…
Advt.