नए वक्फ कानून के खिलाफ श्रीनगर में PDP का प्रदर्शन:मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का वक्फ बचाव अभियान आज से

Updated on 11-04-2025 02:19 PM

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नए वक्फ कानून के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पार्टी ऑफिस के बाहर ही बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

यह विरोध प्रदर्शन PDP के महासचिव खुर्शीद आलम के नेतृत्व में किया गया। PDP कार्यकर्ता नए वक्फ कानून के विरोध में शहर के केंद्र की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

इधर, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) शुक्रवार से देशभर में 'वक्फ बचाव अभियान' शुरू कर रहा है। बोर्ड के मुताबिक अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा।

इसका पहला फेज 11 अप्रैल से शुरू होकर 07 जुलाई यानी 87 दिन तक चलेगा। इसमें वक्फ कानून के विरोध में 1 करोड़ हस्ताक्षर कराए जाएंगे। जो PM मोदी को भेजे जाएंगे। इसके बाद अगले फेज की रणनीति तय की जाएगी।

मोदी सरकार पर सांप्रदायिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया

AIMPLB महासचिव मौलाना फजलुर रहीम मुजद्दिदी ने वीडियो मैसेज जारी किया है। वीडियो में मुजद्दिदी ने सरकार पर सांप्रदायिक एजेंडा चलाने और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने वीडियो में कहा- यह अभियान वक्फ संपत्तियों की रक्षा और विधेयक को निरस्त करने की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। AIMPLB का मानना है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों की प्रकृति और स्वायत्तता को नुकसान पहुंचाएगा, जिसे वे इस्लामी मूल्यों, शरीयत, धार्मिक स्वतंत्रता और भारतीय संविधान के खिलाफ मानते हैं।

बोर्ड के मुताबिक आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक विधेयक पूरी तरह निरस्त नहीं हो जाता। इसे 'वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान का नाम दिया गया है, क्योंकि बोर्ड इसे संवैधानिक अधिकारों से जोड़ता है।

AIMPLB बोलीं- शाह बानो मामले जैसा जन आंदोलन बनाया जाएगा 

AIMPLB ने इसे शाह बानो मामले (1985) की तरह व्यापक जन आंदोलन बनाने की बात कही है, जो शहरों से लेकर गांवों तक फैलेगा। AIMPLB की महिला विंग अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करेगी। बोर्ड ने समुदाय से संयम बरतने और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से बचने की अपील की गई है।

वक्फ बचाव अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम

22 अप्रैल: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'तहफ्फुज-ए-औकाफ कारवां' (वक्फ की हिफाजत) नाम से बड़ा आयोजन किया जाएगा।

30 अप्रैल: रात 9 बजे देशभर में लोग अपने घरों, दफ्तरों, और फैक्ट्रियों में आधे घंटे के लिए लाइट बंद कर 'ब्लैकआउट' के जरिए प्रतीकात्मक विरोध करेंगे।

7 मई: दिल्ली के रामलीला मैदान में एक और बड़ा कार्यक्रम।

अभियान की मुख्य एक्टिवटी

जुमे की नमाज के बाद मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर विरोध प्रदर्शन। सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रतीकात्मक गिरफ्तारियां, राष्ट्रपति-गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपने की योजना।

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, रांची, लखनऊ, अहमदाबाद जैसे 50 बड़े शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस। इन शहरों में समाज के बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें होंगी, जहां वक्फ विधेयक के नुकसान बताए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
 18 April 2025
आंध्र प्रदेश ने गुरुवार को अनुसूचित जातियों (SC) आरक्षण के भीतर आरक्षण देने के लिए अध्यादेश जारी किया। राज्य में कुल 59 SC जातियों को 15% आरक्षण मिलता है। पिछले…
 18 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस शुक्रवार सुबह मुर्शिदाबाद और मालदा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां अगले 2 दिन राज्यपाल हिंसा प्रभावित इलाकों और शरणार्थी शिविरों…
 18 April 2025
यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश और बिजली-आंधी देखने को मिला। यूपी में बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली-आंधी…
 18 April 2025
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम करीब 8 बजे 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव है। परिजन और स्थानीय लोग…
 11 April 2025
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में आज ताजा हिमपात हुआ। वहीं शिमला…
 11 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम आ रहे हैं। वे दोपहर करीब 3 बजे यहां पहुंचेंगे और लगभग दो घंटे तक रुकेंगे। पीएम इस दौरान…
 11 April 2025
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी निजी यात्रा पर रणथंभौर में हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह-शाम और शुक्रवार को सुबह लगातार टाइगर सफारी का लुत्फ…
Advt.