ट्रंप के टैरिफ से सहमा मार्केट, सेंसेक्स में 900 अंक की गिरावट

Updated on 24-02-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ खुला। दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर दिखा। अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखी गई। कमजोर उपभोक्ता मांग और टैरिफ के खतरे की वजह से अमेरिकी शेयर नीचे आए। भारतीय बाजार में सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी 22,650 अंक से नीचे आ गया है। जोमैटो और ओएनजीसी में 2 फीसदी गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर बाद 1.50 बजे सेंसेक्स 900.27 अंक यानी 1.20% की गिरावट के साथ 74,410.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 265.50 अंक यानी 1.16% की गिरावट के साथ 22,530.40 अंक पर आ गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 February 2025
नई दिल्ली: सरकार देश के सभी नागरिकों के लिए एक नई पेंशन योजना लाने पर विचार कर रही है। इसे 'यूनिवर्सल पेंशन स्कीम' कहा जा रहा है। इसका मकसद देश के…
 25 February 2025
नई दिल्ली: EPFO ने ELI स्कीम का फायदा उठाने के लिए UAN एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 15 मार्च 2025 तक बढ़ा दी है।…
 25 February 2025
नई दिल्ली: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद, सोमवार…
 25 February 2025
नई दिल्ली: टाटा और भारती ग्रुप अपने घाटे में चल रहे DTH बिजनस के मर्जर की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक टाटा ग्रुप के टाटा प्ले और एयरटेल के डिजिटल…
 25 February 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल जल्द ही शेयर बाजार में कदम रखने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को IPO के लिए मंजूरी मिल गई है। मतलब अब…
 24 February 2025
नई दिल्लीः आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) में नए कार्ड बनने और इस योजना में इलाज करवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 22 फरवरी 2025…
 24 February 2025
नई दिल्ली: देश का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में 2.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने…
 24 February 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ खुला। दुनियाभर के बाजारों…
 24 February 2025
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में छोटे और मंझोले उद्योगों (MSME) को बढ़ावा देने के लिए प्लॉट की एक नई योजना आ रही है। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही…
Advt.