कांग्रेस की नई टीम में दिख सकते हैं मध्य प्रदेश के चेहरे, अरुण यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Updated on 30-01-2025 01:28 PM

 भोपाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नई टीम बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें मध्य प्रदेश के भी कुछ नेताओं को स्थान मिल सकता है। महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग से भी कुछ नेताओं को केंद्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई टीम बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें मध्य प्रदेश के भी कुछ नेताओं को स्थान मिल सकता है। सबसे ऊपर अरुण यादव का नाम है।

लंबे समय से कोई यादव चेहरा नहीं

कांग्रेस के पास लंबे समय से कोई यादव चेहरा नहीं है। पहले उत्तर प्रदेश के बलराम सिंह यादव और चंद्रजीत सिंह यादव जैसे नेता कांग्रेस के बड़ा चेहरा हुआ करते थे। बलराम सिंह यादव को मैदानी और जनाधार वाला नेता माना जाता था तो चंद्रजीत सिंह यादव की गिनती बौद्धिक नेताओं में होती थी।

केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं

इस रिक्त स्थान को भरने के लिए कांग्रेस ने कई प्रयास किए। रामनरेश यादव को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया लेकिन परिणाम नहीं मिला। अरुण यादव कांग्रेस में पहले सचिव रह चुके हैं। सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के भी करीबी मित्रों में हैं, केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

जयवर्धन सिंह भी हो सकते हैं शामिल

यही वजह है कि अरुण यादव को केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने पर संगठन विचार कर रहा है। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को भी एआईसीसी में शामिल किया जा सकता है।

कांग्रेस की नई पीढ़ी में जयवर्धन को दमदार और आकर्षक चेहरा माना जाता है। उनकी विनम्रता का मामला हो या चुनावी रणनीति, दोनों में कुशलता के कारण ही कांग्रेस ने श्योपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीता।

प्रियव्रत सिंह दिल्ली चुनाव में वाररूम के प्रभारी

फिलहाल पार्टी ने उन्हें ग्वालियर संभाग में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुकाबला करने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि जयवर्धन को भी केंद्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में वाररूम के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

उनको भी पार्टी एआईसीसी में रख सकती है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि एआईसीसी में इस बार अनुभवियों के साथ युवओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। ग्वालियर से पूर्व विधायक रहे प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने अखिल भारतीय स्तर पर न्याय आधारित टिकट वितरण व्यवस्था का प्रभारी बनाया था।

प्रवीण पाठक भी हो सकते हैं टीम में

ओडिशा के चुनाव में पाठक ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। संगठन में चर्चाएं हैं कि प्रवीण पाठक को भी केंद्रीय टीम में रखा जा सकता है। सामान्य वर्ग से प्रियव्रत सिंह, एसटी वर्ग से ओमकार सिंह मरकाम और ओबीसी से कमलेश्वर पटेल की भी वापसी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 March 2025
यह कहानी खौफनाक है। रूह को कंपा देने वाली है। मोहब्बत, धोखा और बेवफाई के किरदार पति, पत्नी और वो हैं। शौहर का दिल सिर्फ बीवी के लिए धड़कता था।…
 01 March 2025
भोपाल के कोलार में 8 एकड़ भूमि पर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर की बुनियाद रविवार (2 मार्च 2025) को रखी जाएगी। इस्कॉन के वैश्विक प्रमुख और गवर्निंग…
 01 March 2025
आयकर विभाग ने इंदौर और खरगोन में की गई छापेमारी की कार्यवाही में 400 करोड़ रुपए के बोगस बिल और 100 करोड़ रुपए के प्रापर्टी के दस्तावेज जब्त किए हैं।…
 01 March 2025
मध्यप्रदेश में 15 मार्च के बाद हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने लगेगी। वहीं, दिन-रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहेगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म…
 01 March 2025
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा की है। ये इतना बड़ा होगा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजन आसानी से हो सके।…
 01 March 2025
अगर आप हेल्दी फूड, जैविक अनाज, पारंपरिक हस्तशिल्प और देसी स्वाद के शौकीन हैं, तो भोपाल के ऐतिहासिक गौहर महल में आयोजित अनंत मंडी महोत्सव आपके लिए सबसे अच्छा मौका…
 01 March 2025
भोपाल में 3 हजार से अधिक स्थानों पर होलिका का दहन किया जाता है। इनमें से कई डामर की सड़कों पर भी दहन होता है। जिससे डामर पिघल जाता है…
 01 March 2025
भोपाल के सुभाष नगर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ताला लग गया। मकान मालिक का कहना है कि दफ्तर का किराया और बिजली बिल नहीं भरा है।मकान…
 01 March 2025
भोपाल। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब गेहूं का उपार्जन एक मार्च के स्थान पर 15 मार्च से किया जाएगा। इसकी शुरुआत इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग से होगी।बाकी…
Advt.