पहले दिन 1.25 लाख करोड़ स्वाहा... ट्रंप के टैरिफ से पहले बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,200 अंक लुढ़का

Updated on 01-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। 11.41 बजे सेंसेक्स 1200 अंक से अधिक गिरावट के साथ 76,300 अंक से नीचे आ गया जबकि निफ्टी 23,250 से नीचे आ गया। ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टर्स में गिरावट आई है। निफ्टी आईटी, रियल्टी, फाइनेंशियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1 से 3 फीसदी गिरावट आई है। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1.25 लाख करोड़ की गिरावट आई है और यह 411.62 लाख करोड़ रुपये रह गया है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आने वाले टैरिफ (टैक्स) को लेकर बाजार में चिंता है। सेंसेक्स में इन्फोसिस, TCS और HCL टेक जैसी IT कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। साथ ही बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन में भी गिरावट आई। हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। इनमें इंडसइंड बैंक, M&M, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और NTPC शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
 18 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने साफ किया है कि सीनियर सिटीजन के हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी की सीमा सिर्फ उन पॉलिसी पर…
 18 April 2025
नई दिल्‍ली: ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक इन्‍फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से ऋषि सुनक की शादी हुई है। इस कपल के…
 18 April 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को टेस्ला के CEO इलॉन मस्क से फोन पर बात की है। दोनों के बीच टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के क्षेत्रों यानी एरियाज में…
 18 April 2025
नई दिल्ली: केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में वह 8-9 घंटे का सफर सिर्फ कुछ ही मिनटों में पूरा कर पाएंगे। सरकार…
 18 April 2025
नई दिल्ली: जिंदगी में कई बार मुश्किल दौर आता है। ऐसे में हम अक्सर ध्यान भटकाने वाली चीजें ढूंढते हैं। कुछ लोग घूमने जाते हैं, तो कुछ छुट्टी लेते हैं। लेकिन…
 18 April 2025
नई दिल्ली: कॉपर की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। हाल में इसकी कीमत 10,000 डॉलर प्रति टन के ऊपर पहुंच गई थी। इसकी वजह यह है कि नए…
 09 April 2025
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जेनरेट और एक्टिवेट करने के लिए फेस ऑथंटिकेशन टेक्नॉलजी की सुविधा शुरू की है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने…
 09 April 2025
नई दिल्ली: आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है। लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में…
Advt.