PM मोदी ने इलॉन मस्क से फोन पर की बातचीत:बोले- हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में पार्टनरशिप को लेकर चर्चा की

Updated on 18-04-2025 03:01 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को टेस्ला के CEO इलॉन मस्क से फोन पर बात की है। दोनों के बीच टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के क्षेत्रों यानी एरियाज में कॉलेबोरेशन की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई।

इस बात की जानकारी PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर दी। PM मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने इलॉन मस्क से मुलाकात भी की थी।

PM मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'इलॉन मस्क से बात की है और कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी में हमारी मीटिंग के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल थे।

हमने टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।'

टेस्ला के अधिकारी अप्रैल में भारत आएंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के भारत में एंट्री की संभावनाओं के बीच कंपनी के अधिकारी अप्रैल में भारत आ रहें है। टेस्ला के अधिकारी अप्रैल में भारत आएंगे। यहां वे कंपनी के संचालन से जुड़े मुद्दों पर प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO), मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री, मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (MoRTH) और मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों से मिलेंगे।

टेस्ला महाराष्ट्र के चाकन, संभाजी नगर और गुजरात को अपने मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में चुना है। प्रोडक्शन फैसिलिटी बनाने के लिए कंपनी यहां शुरुआती दौर में 3 से 5 बिलियन डॉलर (करीब- 2.7 से 4.3 लाख करोड़ रुपए) निवेश करेगी।

टेस्ला ने भारत में शुरू की हायरिंग

इससे पहले टेस्ला इंक ने भारत में हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी है। कंपनी ने 17 फरवरी को लिंक्डइन पर टेस्ला ने 13 पदों के लिए भर्तियों का ऐलान किया था। इसमें कस्टमर सर्विस और बैकएंड ऑपरेशंस से जुड़े पद शामिल हैं।

टेस्ला और भारत के बीच कई सालों से कभी-कभी बातचीत होती रही है, लेकिन टेस्ला ने ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी के कारण भारत से दूरी बनाए रखी थी। हालांकि, भारत ने अब 40,000 डॉलर (करीब 35 लाख रुपए) से अधिक कीमत वाली कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को 110% से घटाकर 70% कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 January 2026
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह मार्च डिलीवरी वाली चांदी कीमत में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट…
 30 January 2026
नई दिल्ली: बड़े शहरों में ऐसी काफी एजेंसियां खड़ी हो गई हैं जो घरेलू काम के लिए वर्कर उपलब्ध कराती हैं। इनके एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक…
 30 January 2026
नई दिल्ली: हैदराबाद में चल रहे विंग्स इंडिया 2026 में अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को ' बेस्ट एयरपोर्ट ' चुना गया है, जबकि…
 30 January 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को तेजी आई थी। टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में लिवाली के साथ आर्थिक समीक्षा 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए…
 30 January 2026
नई दिल्ली: फरवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसलिए इसमें दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां भी कम होती…
 18 November 2025
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पर एक बार फिर सेंसेक्स से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हाल में कंपनी का डीमर्जर हुआ है और कमर्शियल वीकल बिजनेस अलग होने से कंपनी…
 18 November 2025
नई दिल्ली: GST 2.0 के तहत सरकार ने सभी पर्सनल लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18% गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को खत्म कर दिया है। इस सुधार…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय रेल के ट्रेन (Indian Railway Train) में अक्सर खराब खाने, ओवरचार्जिंग और कैटरिंग मैनेजर या वेंडर के खराब व्यवहार की खबर आती ही रहती है। लेकिन अधिकतर यात्री इस…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारत का पेट फूड्स यानी पालतू जानवरों के खाने का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब इस मार्केट में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) भी उतरने की तैयारी में…
Advt.