BluSmart बंद, वॉलेट में फंसा पैसा कैसे मिलेगा? यहां जानिए पूरी प्रोसेस

Updated on 18-04-2025 03:04 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की नौकरी और लाखों ग्राहकों की सुविधा प्रभावित हुई है। कई लोग इस इलेक्ट्रिक कैब सर्विस पर आदी हो गए थे, रोजाना इस्तेमाल करते थे। अब उनके वॉलेट में पड़ा पैसा फंस गया है, इसे लेकर वो काफी परेशान हैं। ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
  1. ऐसा क्यों हुआ?
    BhuSmart के सह-संस्थापक, अनमोल और पुनीत जग्गी पर बाजार नियामक सेबी ने कार्रवाई की है। सेबी ने उनकी लिस्टेड कंपनी जेनसोल की जांच का आदेश दिया था। आरोप है कि इन्होंने उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए तय धन का दुरुपयोग किया। जेनसोल, BluSmart की सहायक कंपनी है।
  2. लोग परेशान क्यों?
    BluSmart के कई ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर अपने ब्लूस्मार्ट वॉलेट की तस्वीरें पोस्ट की है। उनकी शिकायत है कि ट्रिप बुक नहीं हो पा रही है और ऊपर से वॉलेट में फंसे पैसे भी निकाल नहीं पा रहे हैं। एक कस्टमर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ब्लूस्मार्ट में मेरा लगभग 20 हजार का बैलेंस है और मुझे यह ईमेल मिला है कि ब्लूस्मार्ट की सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं।
  3. कंपनी का क्या कहना है?
    ब्लूस्मार्ट ने एक ईमेल में 90 दिन के अंदर ग्राहकों को पैसा वापस देने का वापस देने का आश्वासन दिया है। ई-मेल में कहा गया है कि हम वास्तव में आपके समर्थन की सराहना करते हैं। हम जल्द ही सेवाएं बहाल का करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यदि 90 दिन से पहले सेवाएं बहाल नहीं होती तो हम पैसे वापस करना शुरू कर देंगे।
  4. क्या है शर्तें?
    फिलहाल ब्लूस्मार्ट ऐप की शर्तों और नियमों में लिखा है कि ब्लूस्मार्ट वॉलेट में रखा पैसा पूरी तरह से वापस नहीं किया जा सकता। इसकी कोई समय सीमा नहीं है। रिफंड की स्थिति में ब्लूस्मार्ट ऐप पर किए गए किसी भी लेनदेन के लिए काटी गई राशि केवल ब्लू वॉलेट में ही वापस की जाएगी, मूल खाते में नहीं।
  5. पैसा कैसे मिलेगा?
    चूंकि ब्लूस्मार्ट को नीति में साफ लिखा है कि ऐसा पैसा वापस नहीं किया जा सकता, इसलिए ग्राहकों को अपने पैसे वापस पाने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे एक्सपर्ट का कहना है कि कस्टमर ब्लूस्मार्ट ऐप कस्टमर सपोर्ट टीम को शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और रिफंड मांग सकते हैं।
  6. एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
    एक्कॉर्ड ज्यूरिस के मैनेजिंग पार्टनर, आले रिजवी कहते हैं, डिजिटल वॉलेट में पैसे नहीं रखे जा सकते और कंपनी द्वारा रोके नहीं जा सकते। एक उपभोक्ता को पता होना चाहिए कि डिजिटल वॉलेट उपयोगकर्ता की कानूनी संपत्ति है और मनमाने ढंग से रोका नहीं जा सकता।
  7. कंपनी की कवायद?
    Gensol इंजीनियरिंग के प्रमोटर्स भाई 'अनमोल और पुनीत सिंह जग्गी ने अपने पद छोड़ दिए हैं। BluSmart 50 मिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश कर रही थी लेकिन जेनसोल के मामले की वजह से ये मुमकिन नहीं हो पाया। इकॉनमिक टाइम्स ने 14 अप्रैल को सबसे पहले बताया था कि BluSmart अपना कारोबार बंद करके Uber की फ्लीट पार्टनर बन सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 January 2026
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह मार्च डिलीवरी वाली चांदी कीमत में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट…
 30 January 2026
नई दिल्ली: बड़े शहरों में ऐसी काफी एजेंसियां खड़ी हो गई हैं जो घरेलू काम के लिए वर्कर उपलब्ध कराती हैं। इनके एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक…
 30 January 2026
नई दिल्ली: हैदराबाद में चल रहे विंग्स इंडिया 2026 में अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को ' बेस्ट एयरपोर्ट ' चुना गया है, जबकि…
 30 January 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को तेजी आई थी। टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में लिवाली के साथ आर्थिक समीक्षा 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए…
 30 January 2026
नई दिल्ली: फरवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसलिए इसमें दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां भी कम होती…
 18 November 2025
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पर एक बार फिर सेंसेक्स से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हाल में कंपनी का डीमर्जर हुआ है और कमर्शियल वीकल बिजनेस अलग होने से कंपनी…
 18 November 2025
नई दिल्ली: GST 2.0 के तहत सरकार ने सभी पर्सनल लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18% गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को खत्म कर दिया है। इस सुधार…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय रेल के ट्रेन (Indian Railway Train) में अक्सर खराब खाने, ओवरचार्जिंग और कैटरिंग मैनेजर या वेंडर के खराब व्यवहार की खबर आती ही रहती है। लेकिन अधिकतर यात्री इस…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारत का पेट फूड्स यानी पालतू जानवरों के खाने का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब इस मार्केट में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) भी उतरने की तैयारी में…
Advt.