वाह अंग्रेज की औलाद... हिंदी का मजाक उड़ा रहा था यूजर, हरभजन सिंह ने खटिया खड़ी कर दी

Updated on 25-02-2025 11:58 AM
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी का जुनून इस वक्त लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। जल्द ही लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो जाएंगे और सेमीफाइनल की जंग शुरू हो जाएगी। इसी बीच दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर भी चैंपियंस ट्रॉफी में पूरी रुचि ले रहे हैं। कई पूर्व खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंट्री भी कर रहे हैं। इन्हीं में एक नाम टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का भी है। लेकिन भज्जी की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर से कमेंट्री के मसले पर ही बहस हो गई।

हरभजन सिंह की हुई बहस

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए हिंदी कमेंट्री पर निशाना साधा है। इस यूजर ने लिखा, 'हिंदी कमेंट्री इस खूबसूरत नीले ग्रह पर सबसे घटिया चीजों में से एक हो सकती है।' जवाब में हरभजन सिंह ने भी इस यूजर की बोलती बंद कर दी। हरभजन ने जवाब देते हुए लिखा, 'वाह अंग्रेज की औलाद। शर्म आनी चाहिए अपनी भाषा बोलने और सुनने पर फकर महसूस होने चाहिए।'

टीम इंडिया का शानदार खेल

भारतीय क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार रन चल रहा है। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। अब आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है। हालांकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में भी साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन वहां भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 180 रन से हराकर ट्रॉफी छीन ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 February 2025
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग के बड़े मुकाबले में पिछले साल की चैंपियन टीम आरसीबी को सुपर ओवर में यूपी वॉरियर्स ने हरा दिया। मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस…
 25 February 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से सबसे पहले बाहर हो गई। सबसे पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रन से हराया और उसके बाद भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान…
 25 February 2025
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान की टीम सबसे पहले बाहर हुई। 29 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट जैसे-तैसे पाकिस्तान पहुंचा था। लेकिन यहां से भी उसे निराशा ही हाथ लगी…
 25 February 2025
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी का जुनून इस वक्त लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। जल्द ही लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो जाएंगे और सेमीफाइनल की जंग शुरू हो जाएगी। इसी…
 25 February 2025
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला 25 फरवरी यानी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों ही टीम अपने पहले मैच में जीत दर्ज…
 25 February 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई। 29 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर कोई आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है, लेकिन इस टूर्नामेंट से सबसे पहले पत्ता…
 24 February 2025
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में गजब का खेल दिखा रही है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ…
 24 February 2025
रावलपिंडी: पाकिस्तान में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि उसके लोग भारत या बांग्लादेश को सपोर्ट करें, लेकिन आज जब बांग्ला टाइगर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अहम मुकाबले में…
 24 February 2025
दुबई: चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बोर्ड…
Advt.