फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन हड़पने की थी तैयारी, एमपी से गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

Updated on 16-12-2024 12:13 AM
रायपुर. 
शहर में भूमाफियाओं का एक गिरोह सक्रिय है, जो ऐसी जमीनों को हड़पने की साजिश करते हैं जिसका मालिक बाहर रहते हैं। जिनके नाम, जाति या धर्म किसी से मिलते-जुलते हैं। ऐसा ही एक मामला मंदिरहसौद इलाके का है। इसमें भूमाफियाओं ने जमीन मालिक महिला के मृत्यु होने का फर्जी दस्तावेज, एक व्यक्ति को उनके भाई बताते हुए करोड़ों की संपत्ति का नामांतरण अपने नाम पर कराने का आवेदन लगा दिया था। इस मामले में मंदिरहसौद पुलिस ने मध्यप्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में आरोपी के अलावा स्थानीय भूमाफिया के भी शामिल होने की आशंका है। 
पुलिस के मुताबिक कमलेश जैन दिल्ली में रहती हैं। उनकी ग्राम तांदुल में कुल 12.990 हेक्टेयर जमीन है। अगस्त 2024 में रजनीश जैन और उसके साथियों ने कमलेश जैन को मृत बता दिया। उनके फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, वसीयतनामा बनाकर उसमें रजनीश ने खुद को कमलेश का भाई बताया। और उन्हीं फर्जी दस्तावेजों को लगाकर कमलेश की जमीनों को अपने नाम पर नामांतरण करने के लिए मंदिरहसौद तहसील में आवेदन लगाया। इसकी जानकारी कमलेश के परिचितों को हुई। इसके बाद कमलेश तहसील कार्यालय में असली दस्तावेजों के साथ पहुंची। इसके बाद नामांतरण आवेदन को रद्द कर दिया गया और आरोपियों के खिलाफ मंदिरहसौद थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। 
 
एमपी में पकड़ा गया आरोपी 
अपराध दर्ज करने के बाद मंदिरहसौद पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। टीआई सचिन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी रजनीश का लोकेशन मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर इलाके में मिल रहा था। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम भेजी गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने खुद को प्रार्थिया का भाई बनकर दस्तावेज लगाए थे। आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पीडि़ता की जमीन से जुड़ी एक और एफआईआर राखी थाने में हुई है। इसमें भी एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.