नशामुक्ति अभियान : पुलिस के साथ मितानिनों ने लिया संकल्प

Updated on 18-11-2025 09:21 PM
रायपुर
 थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*, मानव तस्करी के प्रति जागरूकता, तथा आवश्यक पुलिस सहायता संबंधी जानकारी दी गई।थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि मितानिनें गांव-समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी आपात स्थिति, महिला उत्पीड़न, बच्चों से जुड़े अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 थाना उरला को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मितानिनों ने भी अपने सुझाव साझा किए और पुलिस-प्रशासन द्वारा समय-समय पर आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग देने की बात कही। महिला मितानिनो को *विभिन्न *बिंदुओं* पर जागरूक किया गया 
 महिलाओं की सुरक्षा
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध जैसे छेड़छाड़, स्टॉकिंग, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न आदि की पहचान ,किसी भी घटना को नजरअंदाज न करने और तुरंत 112, 1091 (महिला हेल्पलाइन), स्थानीय थाने को सूचना देने के लिए पीड़िता प्रेरित कैसे किया जाए ,मोबाइल में महिला सुरक्षा एप/आपातकालीन संपर्क सेव करते रहने की सलाह ,सड़क पर, घर में, *कार्यस्थल पर सेफ्टी प्रैक्टिस* जैसे अजनबियों से दूरी, , रात में लोकेशन शेयर करना आदि पर चर्चा,घरेलू हिंसा केवल शारीरिक नहीं होती इसमें मानसिक, आर्थिक, भावनात्मक, और यौन हिंसा भी आती है यह स्पष्ट किया गया। महिला को मिलने वाले अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।
ऐसे मामलों की गुप्त रूप से रिपोर्ट करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया ताकि पीड़िता सुरक्षित महसूस करे।
- बच्चियों के प्रति होने वाले अपराध* जैसे Pocso Act के तहत दुष्कर्म, छेड़छाड़, अपहरण, बाल विवाह
स्कूल जाने वाली बच्चियों को “गुड टच – बैड टच” 
पड़ोस या परिवार में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस या चाइल्डलाइन 1098 पर सूचना देने की सलाह दी गई।
- बच्चों की मोबाइल/इंटरनेट* सुरक्षा—अजनबी चैट, गेमिंग फ्रॉड, जानकारी 
नशा-मुक्ति अभियान
शराब, ड्रग्स, गांजा, नशीले इंजेक्शन, चरस आदि से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान, अपराध बढ़ने के खतरे
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नशे का कैसे फैलाव होता है,इसकी पहचान,नशे की बिक्री वाले ठिकाने,नशा छोड़ने के रिहेब कैसे करें इस बाबत जानकारी!
मितानिनों को अपने क्षेत्र में नशा फैलाने वालों की सूचना गुप्त रूप से देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*मानव तस्करी* श्रम तस्करी, यौन तस्करी, बाल तस्करी, जबरी भिक्षावृत्ति, अशिक्षित महिलाओं को नौकरी का झांसा,लड़की/महिला का अचानक गायब होना
किसी एजेंट द्वारा बाहर नौकरी ले जाने का दबाव,बच्चों को फैक्टरी में छिपाकर काम करवाना,गांव में नए लोगों की गतिविधियों पर नजर
*स्कूल छोड़ चुके नशे से* जुड़े बच्चों के बारे में जानकारी
झांसा देकर बाहर भेजने की कोशिशों की खबर
तस्करी रोकने हेतु 112, 1098, 181 तथा स्थानीय *पुलिस को तुरंत सूचना* देने हेतु आग्रह ,,शिकायत करने पर पुलिस की गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई के बारे में भरोसा दिलाया दिलाया गया।
हर वार्ड/गांव से नियमित रूप से समस्याएँ थाने तक पहुँचाने में मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
अंत में सभी मितानिनों को धन्यवाद देते हुए पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित वातावरण बनाने में उनके योगदान की सराहना की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.