आज ABB India और MRPL समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

Updated on 30-01-2026 01:14 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को तेजी आई थी। टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में लिवाली के साथ आर्थिक समीक्षा 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए 6.8-7.2 फीसदी का ग्रोथ अनुमान जताए जाने से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 222 अंक चढ़ गया था। जबकि निफ्टी में 76 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 221.69 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 82,566.37 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि, सुबह के कारोबार में यह 636.74 अंक टूटकर 81,707.94 अंक तक गिर गया था। वहीं एनएसई का 50 शेयरों निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.30 फीसदी चढ़कर 25,418.90 अंक पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में निफ्टी 25,159.80 अंक तक फिसल गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा स्टील ने सबसे ज्‍यादा 4.41 फीसदी की बढ़त दर्ज की थी। लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में भी 3.66 फीसदी की तेजी आई थी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक भी फायदे में रहे थे। दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो), मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Hindustan Copper, Gujarat Mineral Development Corp, GE Vernova T&D India, ABB India, MRPL, Gland Pharma और eClerx Services शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Asian Paints, InterGlobe Aviation, Maruti Suzuki, Mahindra & Mahindra, TCS, Sun Pharma और HUL के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 January 2026
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह मार्च डिलीवरी वाली चांदी कीमत में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट…
 30 January 2026
नई दिल्ली: बड़े शहरों में ऐसी काफी एजेंसियां खड़ी हो गई हैं जो घरेलू काम के लिए वर्कर उपलब्ध कराती हैं। इनके एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक…
 30 January 2026
नई दिल्ली: हैदराबाद में चल रहे विंग्स इंडिया 2026 में अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को ' बेस्ट एयरपोर्ट ' चुना गया है, जबकि…
 30 January 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को तेजी आई थी। टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में लिवाली के साथ आर्थिक समीक्षा 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए…
 30 January 2026
नई दिल्ली: फरवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसलिए इसमें दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां भी कम होती…
 18 November 2025
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पर एक बार फिर सेंसेक्स से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हाल में कंपनी का डीमर्जर हुआ है और कमर्शियल वीकल बिजनेस अलग होने से कंपनी…
 18 November 2025
नई दिल्ली: GST 2.0 के तहत सरकार ने सभी पर्सनल लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18% गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को खत्म कर दिया है। इस सुधार…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय रेल के ट्रेन (Indian Railway Train) में अक्सर खराब खाने, ओवरचार्जिंग और कैटरिंग मैनेजर या वेंडर के खराब व्यवहार की खबर आती ही रहती है। लेकिन अधिकतर यात्री इस…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारत का पेट फूड्स यानी पालतू जानवरों के खाने का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब इस मार्केट में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) भी उतरने की तैयारी में…
Advt.