नेस्ले, गोदरेज, इमामी... बड़े उलटफेर की तैयारी में मुकेश अंबानी, आधी कीमत पर माल बेचेगी रिलायंस
Updated on
18-11-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारत का पेट फूड्स यानी पालतू जानवरों के खाने का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब इस मार्केट में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) भी उतरने की तैयारी में है। रिलायंस अपने पेट फूड्स को बाजार में मौजूद बड़े नामों जैसे नेस्ले, मार्स, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इमामी की तुलना में आधे दाम पर बेचने की योजना बना रही है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस ने अपने वितरकों और व्यापारिक साझेदारों को बताया है कि वे अपने ब्रांड Waggies को मौजूदा कंपनियों के मुकाबले 20-50% सस्ता बेचेगी। यह वैसी ही रणनीति है जैसी रिलायंस ने कोला बाजार में अपनाई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि ये पेट फूड्स सामान्य दुकानों और छोटे शहरों में भी आसानी से उपलब्ध होंगे। इस बारे में RCPL ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रिलायंस सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, पानी और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों को मौजूदा कंपनियों के मुकाबले 20-40% कम दाम पर बेच रही है। इस वजह से कई कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर ला रही हैं, अपने डीलरों को ज्यादा मार्जिन दे रही हैं या फिर छोटे और सस्ते पैक बाजार में उतार रही हैं। हालांकि रिलायंस का कोई भी ब्रांड अभी तक पूरे देश में नहीं फैला है।
60 करोड़ ग्राहकों पर नजर
रिलायंस के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने जून में एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी मार्च 2027 तक अपने कंज्यूमर पोर्टफोलियो को पूरे देश में उपलब्ध कराना चाहती है। कृष्णकुमार कोका-कोला के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि RCPL की रणनीति 60 करोड़ आम ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करने की है। कंपनी परचून की दुकानों के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें आज के हिसाब से मार्जिन दे रही है।Redseer Strategy Consultants की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत का पेट केयर बाजार 2028 तक दोगुना होकर 7 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो अभी 3.5 अरब डॉलर है। साल 2019 में जहां भारत में पेट्स की संख्या 2.6 करोड़ थी, वहीं 2024 में यह बढ़कर 3.2 करोड़ हो गई । पेट-केयर कैटेगरी में बड़े ब्रांड्स में Pedigree, Purina, Supertails और Royal Canin शामिल हैं। वहीं, Heads Up For Tails और Drools जैसे स्टार्टअप्स भी इस सेक्टर में सक्रिय हैं।
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद अब सीजफायर खतरे में पड़ गया है। अमेरिका की नेवी होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी की तैयारी कर रही है…
नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया।…
नई दिल्ली: प्राइमरी शेयर बाजार में इस हफ्ते सुस्ती दिखाई दे रही है। इस हफ्ते सिर्फ दो नए आईपीओ खुलेंगे। इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड से और दूसरा एसएमई सेगमेंट से…
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नाकाम होने से आज घरेलू बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई…
नई दिल्ली: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज टाटा ग्रुप के दो शेयरों में भारी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…