C-KYC डेटा शेयरिंग के लिए OTC जरूरी, नियमों में बदलाव, आप भी जानिए

Updated on 24-04-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: C-KYC रजिस्ट्री (Central KYC Records Registry) ने अब नियमों में एक अहम बदलाव किया है। इसके तहत अब C-KYC से किसी भी कस्टमर का पर्सनल डेटा शेयर करने से पहले उनसे OTP (वन टाइम पासवर्ड) के जरिए इसकी मंजूरी लेना जरूरी होगा। इस नए नियम से डेटा की सेफ्टी और बढ़ेगी और फ्रॉड का खतरा कम होगा। वर्तमान में जब कोई आपका डेटा मांगता है, तो C-KYC रजिस्ट्री की तरफ से कस्टमर को सिर्फ SMS के जरिए जानकारी मिलती है। OTP का ये नया नियम बैंक, म्यूचुअल फंड कंपनियों और दूसरों के लिए मंजूरी का दूसरा 'लेयर' जोड़ देगा।
इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक, ये कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि सरकार चाहती है कि बैंक और फाइनैंशल कंपनियां कस्टमर को वेरिफाई करने के लिए C-KYC डेटा को ही 'प्राइमरी सोस' मानें। एक सीनियर प्राइवेट बैंक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फाइनेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों और बैंकों के बीच दो दिन की मीटिंग हुई थी। इसमें हमें C-KYC को प्राइमरी डेटा सोर्स के तौर पर इस्तेमाल करने और जिन कस्टमर्स का डेटा C-KYC में मैच करता है, उनसे बार-बार KYC डेटा न मांगने को कहा गया था। अब OTP वाला नया नियम आने से सरकारी अधिकारी चाहते हैं कि C-KYC रजिस्ट्री डेटा वेरिफिकेशन के लिए एक भरोसेमंद प्लैटफॉर्म बन जाए।

कैसे काम करेगा ये सिस्टम ?

इसके तहत, जब भी कोई बैंक या फाइनैंशल कंपनी आपका KYC डेटा C-KYC से डाउनलोड करना चाहेगी, तो कस्टमर को पहले OTP के जरिए इसकी मंजूरी देनी पड़ेगी। हालांकि सेफ्टी के लिए इसे एक अच्छा और जरूरी कदम माना जा रहा है। इससे C-KYC डेटाबेस का इस्तेमाल ज्यादा होगा। लेकिन फाइनैंशल सर्विस देने वाली कंपनियों का कहना है कि इससे जानकारी के लेन-देन में, नए कस्टमर जोड़ने और सर्विस देने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। उनका ये भी कहना है कि इस नियम को लागू करने के लिए 9 मई की डेडलाइन बहुत कम है।

अहम बातें

  • C-KYC से पर्सनल डेटा लेने के लिए हर बार ग्राहक से OTP से मंजूरी लेनी होगी।
  • पहले सिर्फ SMS से जानकारी मिलती थी।
  • सेफ्टी के लिए इसे एक अच्छा और जरूरी कदम माना जा रहा है।
  • इससे C-KYC डेटाबेस का इस्तेमाल ज्यादा होगा।
  • सरकार ने बैंकों को C-KYC डेटा को ही मुख्य डेटा सोर्स मानने का निर्देश दिया है।
  • सरकार डेटा बेरिफिकेशन के लिए इसे एक भरोसेमंद प्लैटफॉर्म बनाना चाहती है।
  • फाइनैंशल कंपनियों का कहना है कि ये नया नियम दिक्कते पैदा कर सकता है।
  • इससे जानकारी के लेन-देन में, नए कस्टमर जोड़ने और सर्विस देने में मुश्किल आ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 January 2026
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह मार्च डिलीवरी वाली चांदी कीमत में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट…
 30 January 2026
नई दिल्ली: बड़े शहरों में ऐसी काफी एजेंसियां खड़ी हो गई हैं जो घरेलू काम के लिए वर्कर उपलब्ध कराती हैं। इनके एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक…
 30 January 2026
नई दिल्ली: हैदराबाद में चल रहे विंग्स इंडिया 2026 में अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को ' बेस्ट एयरपोर्ट ' चुना गया है, जबकि…
 30 January 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को तेजी आई थी। टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में लिवाली के साथ आर्थिक समीक्षा 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए…
 30 January 2026
नई दिल्ली: फरवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसलिए इसमें दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां भी कम होती…
 18 November 2025
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पर एक बार फिर सेंसेक्स से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हाल में कंपनी का डीमर्जर हुआ है और कमर्शियल वीकल बिजनेस अलग होने से कंपनी…
 18 November 2025
नई दिल्ली: GST 2.0 के तहत सरकार ने सभी पर्सनल लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18% गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को खत्म कर दिया है। इस सुधार…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय रेल के ट्रेन (Indian Railway Train) में अक्सर खराब खाने, ओवरचार्जिंग और कैटरिंग मैनेजर या वेंडर के खराब व्यवहार की खबर आती ही रहती है। लेकिन अधिकतर यात्री इस…
 18 November 2025
नई दिल्ली: भारत का पेट फूड्स यानी पालतू जानवरों के खाने का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब इस मार्केट में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) भी उतरने की तैयारी में…
Advt.