ऑपरेशन साइबर शील्ड : दिल्ली से तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Updated on 27-04-2025 01:21 PM
साइबर क्राइम से प्राप्त ठगी की रकम को थाईलैंड/चाइना भेजने में शामिल चार्टड अकाउंटेंड, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाला, मुख्य सरगना कुल 3 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
आरोपियों से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, मोबाइल बरामद

रायपुर. पिछले दिनों  डॉक्टर प्रकाश गुप्ता से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 11 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। इस मामले में दिल्ली के तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। इससे पहले भी आरोपी पवन सिंह, गगनदीप शर्मा, राजवीर सिंह, संदीप रात्रा को अरेस्ट किया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम दिल्ली रवाना की गई थी। दिल्ली में तीन अलग अलग स्थानों मे रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में आरोपियों से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर के साथ साइबर अपराध से अर्जित की गई रकम से क्रय की गई मकान, फ्लैट की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि फर्जी कंपनी के नाम से बैंक खाता खोलकर कर फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम विदेश भेजा जाता था, उक्त रकम को बाद में वापस प्राप्त कर लिया जाता। आरोपियों द्वारा साइबर अपराध से प्राप्त रकम से क्रय की गई सम्पत्ति के दस्तावेज प्राप्त कर अटैच करने की कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
-हिमांशु तनेजा पिता अजय तनेजा उम्र 29 वर्ष पता 11/07, शालीमार बाग, थाना शालीमार बाग वेस्ट दिल्ली 
- गणेश कुमार पिता लाल बाबू शाह उम्र 37 वर्ष पता जनकपुरी, बी-01, वेस्ट दिल्ली, वर्तमान पता मकान नंबर आर.जेड.बी. 153, डाबरी एक्सटेषन ईस्ट दिल्ली
- अंकुश पिता रमेश चंद उम्र 26 वर्ष पता हाउस नंबर 57, डेयरी वसंत कुंज, मसुदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.