रविवि हॉस्टल से रहस्यमय ढंग से गायब छात्रा, यूपी के युवक को किया था मैसेज

Updated on 29-12-2024 01:15 PM
 
0 नजर का चश्मा, मार्कशीट, कपड़े-बैग सब हैं
0 हॉस्टल के कमरे का ताला बाहर से लगा मिला, चाबी कमरे के भीतर

0 रविवि के गर्ल्स हॉस्टल से 7 से गायब है छात्रा
0 थाने के सामने धरने पर बैठीं महिला विधायक और परिजन

0 हॉस्टल और रविवि परिसर के सीसीटीवी कैमरे पहले से हैं बंद

रायपुर
रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से एमएससी फाइनल की पढ़ाई कर रही छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे से रहस्यमय ढंग से गायब है। छात्रा ने आखरी बार यूपी के एक युवक को चार बार मैसेज किया था। मैसेज में कहा था कि टाटा, बाय बाय... आई मिस यू फॉर एवर...। इसके बाद छात्रा का मोबाइल बंद हो गया। युवक से छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। छात्रा डोंगरगढ़ की रहने वाली है और रायपुर में रविवि के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

20 दिनों से गायब है। उनका अब तक पता नहीं चल पाया है। हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई नहीं होने और छात्रा का अब तक कुछ पता नहीं करने के विरोध में विधायक हर्षिता बघेल और छात्रा के परिजनों ने सरस्वती नगर थाने के सामने धरना दे चुके हैं।
सिम गायब, मोबाइल मिला
पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल है कि छात्रा के कमरे में उनका मोबाइल मिला है, जिसमें सिम नहीं है। पूरा मोबाइल भी फारमेट हुआ है। छात्रा की नजर का चश्मा, कपड़े, मार्कशीट व अन्य दस्तावेज सभी कमरे में ही मिले हैं। कमरे में बाहर से ताला लगा मिला था और चाबी कमरे के भीतर थी। छात्रा ने उस दिन मेस में खाना भी नहीं खाया था। इस तरह अचानक गायब होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

7 दिसंबर से है लापता
डोंगरगढ़ की रहने वाली 23 वर्षीया छात्रा रविवि में एमएससी की पढ़ाई कर रही है। 7 दिसंबर को करीब दोपहर 2 बजे से हॉस्टल में नजर नहीं आई। देर शाम को जब परिजनों ने उसे कॉल किया, तो उनका मोबाइल बंद बताया। किसी कारणवश मोबाइल बंद होना मानकर परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। दो दिन बाद भी छात्रा का मोबाइल बंद मिला, तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद 10 दिसंबर को उनके पिता रविवि के हॉस्टल में पहुंचे। वहां छात्रा नहीं थी। वे हॉस्टल के केयर टेकर रागिनी पांडेय से मिले। उन्होंने किसी स्टॉफ को छात्रा को बुलाने भेजा, तब पता चला कि कमरे में ताला लगा था। इसके बाद छात्रा के पिता पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़ा गया। भीतर कमरे में छात्रा का मोबाइल, चश्मा व अन्य सामान मिले। पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हॉस्टल में सुरक्षा केवल नाम की
हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद है। इसके अलावा रविवि के गेट में लगे कैमरे भी बंद मिले। इससे छात्रा के बाहर जाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। छात्रा के गायब होने के मामले में हॉस्टल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

रायबरेली के युवक को किया मैसेज
पुलिस का कहना है कि छात्रा के मोबाइल से 7 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे उत्तरप्रदेश के रायबरेली निवासी युवक को चार मैसेज किए गए हैं। इसके जवाब में युवक ने भी एक मैसेज किया। इसके तत्काल बाद छात्रा का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस की टीम रायबरेली पहुंचकर युवक से पूछताछ की। युवक का कहना है कि वह छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए ही जानता है। उससे मुलाकात नहीं हुई है। युवक अपने परिजनों के साथ अयोध्या में था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.