6 माह से फरार धोखाधड़ी का आरोपी अरेस्ट

Updated on 14-11-2025 09:33 AM
-आरोपी संदीप कुमार कश्यप (मैनेजर) के पद पर रहते हुए अपने ही कम्पनी के 15 लाख रू. को किया था गबन।
- आरोपी के विरूद्ध थाना खतमतराई में अपराध क्रमांक 447/2025 धारा 316 (3), 318 (3) बीएनएस के तहत दर्ज है अपराध।

रायपुर
शिवम भूटानी की कंपनी भूटानी इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड का मेन ब्रांच दिल्ली 295 संत नगर ईस्ट ऑफ कैलाश न्यू दिल्ली 65 में स्थित है। उनकी एम.एस भूटानी कंपनी द्वारा स्वच्छता एवं हाईजीन क्षेत्र में सम्पूर्ण समाधान प्रदान करने का व्यवसाय करता है, साथ ही कंपनी द्वारा पोर्टेबल और मोबाईल शौचालयों का संचालन कर पूरे भारत में विभिन्न सरकारी निकायों, इवेंट एजेसियो कोपरेटिव संस्थाओं औ सार्वजनिक कार्यक्रमों में अस्थायी रूप से स्वच्छता ढांचे की सेवा प्रदान करते है। एम.एस. भूटानी इंटरनेशनल प्रा०लि० का एक ब्रांच रायपुर उरकुरा गोवर्धन नगर में भी है, उक्त ब्रांच में आरोपी संदीप कुमार कश्यप वर्ष 2021 में दिल्ली ब्रांच से रायपुर ब्रांच में आकर मैनेजर का काम कर रहा था, जोकि मई 2025 तक उक्त कंपनी के मैनेजर का काम करता रहा। आरोपी संदीप कुमार कश्यप के द्वारा अपने कार्य के दौरान भूटानी कम्पनी से जो भी माल विक्रय करता था किसी प्रकार से कोई बिल आदि का उल्लेख उनके द्वारा नही किया जाता था, उनके द्वारा पैसों को लेकर हेराफेरी करने लगा था, उनके द्वारा जो भी माल विक्रय किया जाता था उसका पेयमेंट ग्राहकों से सीधा अपने बैंक अकांउट पर पेटीएम व अन्य साधनों से ऑनलाईन लिया करता था, उनके द्वारा उक्त राशि को कंपनी के खाता में जमा न कर स्वयं का कंपनी संचालन करने लगा, जिससे भूटानी कंपनी को आर्थिक हानि होने लगा। आरोपी संदीप कुमार कश्यप द्वारा करीबन 15 लाख रूपये का माल भूटानी इंटरनेशनल कंपनी का विभिन्न ग्राहकों के पास विक्रय कर राशि कंपनी में जमा न कर कंपनी प्रबंधन के साथ धोखाधड़ी किया तथा रकम को स्वयं के कंपनी संचालन में उपयोग कर अमानत में खयानत जैसा आपराधिक घटना घटित कर कंपनी छोड़कर फरार हो गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध 447/2025 धारा-316(3),318 (3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी के पता साजी के हेतु लेन-देन पाये जाने वाले बैंको में पत्राचार कर स्टेटमेंट लेकर आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था, प्रकरण के आरोपी के संबंध में कैलाश नगर बीरगांव रायपुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल कैलाश नगर बीरगांव पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी संदीप कुमार कश्यप से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी संदीप कुमार कश्यप को दिनांक 13.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.