पाकिस्तान में होली खेलने वाले हिंदू-मुस्लिम छात्रों पर FIR:कराची यूनिवर्सिटी ने कैंपस में एंट्री बैन की

Updated on 23-02-2025 02:17 PM

पाकिस्तान में कराची की दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होली खेलने पर हिंदू और मुस्लिम छात्रों पर FIR दर्ज करा दी गई है। 21 फरवरी को दोनों समुदाय के कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में होली का त्योहार मनाया था। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने होली खेलने वाले छात्रों को शोकॉज नोटिस जारी कर उनकी कैंपस में एंट्री तक बंद कर दी। साथ ही छात्रों को 24 फरवरी को पेरेंट्स के साथ यूनिवर्सिटी में पहुंचने को कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

छात्रों को यूनिवर्सिटी से निकालने की चेतावनी दी गई है। इस्लामी कट्टरपंथियों ने होली खेलने के दौरान हिंदू छात्रों को डराने की कोशिश की। कुछ कट्टरपंथियों ने न केवल हिंदू छात्रों के धार्मिक त्योहार का अपमान किया, बल्कि उन्हें भविष्य में इस तरह के किसी भी आयोजन से दूर रहने की धमकी भी दी।

21 फरवरी को स्टूडेंट्स को नोटिस जारी किया यूनिवर्सिटी की तरफ से 21 फरवरी को ओमप्रकाश नाम के स्टूडेंट को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में लिखा- '21 फरवरी 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में आपने 'तुहुंजो देश मुहुंजो देश सिंधु देश' जैसे राज्य विरोधी नारे लगाकर शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ा। ये विश्वविद्यालय के छात्र आचरण और अनुशासन विनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस गंभीर मामले के मद्देनजर, विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति के अंतिम निर्णय तक आपका विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। आप अपने पेरेंट्स के साथ सोमवार, 24 फरवरी 2025 को 3 बजे दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कराची के वाइस चांसलर ऑफिस स्थित सम्मेलन कक्ष में अनुशासन समिति के सामने उपस्थित हों।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 February 2025
पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने देश में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आतंकी खतरे का अर्लट जारी किया है। इंटेलिजेंस के मुताबिक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) विदेशी नागरिकों…
 25 February 2025
अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने…
 25 February 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईमेल का जवाब न देने पर सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देने के मामले में इलॉन मस्क का समर्थन किया है।मैक्रों के…
 25 February 2025
जर्मनी में दो दिन पहले हुए चुनाव में दक्षिणपंथी पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी नेता फ्रेडरिक मर्त्ज देश के नए मुखिया यानी चांसलर…
 24 February 2025
दिल्ली में रहने वालीं लावण्या नवंबर, 2021 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थीं। तीन महीने बाद खबरें आने लगीं कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है।…
 24 February 2025
रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वे शांति की खातिर कुछ भी करने को तैयार हैं। अगर इस्तीफा…
 24 February 2025
इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में इजराइली सेना ने रविवार को टैंक तैनात कर दिए। 23 साल बाद ऐसा हुआ है, जब सेना के टैंक वेस्ट…
 24 February 2025
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज आम चुनाव हार गए हैं। उनकी सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी (SDP) 630 सीटों में से सिर्फ 121 सीटें ही जीत पाई है। उसे सिर्फ 16.5% वोट…
 23 February 2025
पाकिस्तान में कराची की दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होली खेलने पर हिंदू और मुस्लिम छात्रों पर FIR दर्ज करा दी गई है। 21 फरवरी को दोनों समुदाय…
Advt.