राजधानी में चाकूबाजी के साथ डबल मर्डर, दो युवकों को दौड़ा दौड़ा कर मार डाला

Updated on 31-12-2024 01:15 PM
डीडी नगर इलाके में दो युवकों की हत्या
आमानाका इलाके में चाकूबाजी

रायपुर
नए साल से पहले राजधानी में दो मर्डर हो गए और एक जगह चाकूबाजी हो गई। हत्या मामूली बात को लेकर हुई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों की पीट पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि पुतला चौक चंगोराभाठा स्थित मैदान में कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले बैठे थे। वहीं कुछ ही दूर में उसी मोहल्ले के अन्य 6 व्यक्ति आग जलाकर बैठे थे। इस दौरान युवक शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने मिलकर कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। सभी ने दोनों की जमकर पिटाई की। पत्थर, ईंट और चाकू से दौड़ा दौड़ा कर मारा। ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 June 2025
- गुढयारी इलाके की घटनारायपुर शहर के गुढ़ीयारी इलाके में एक युवक ने अपने भाई बहन पर आधी रात जानलेवा हमला किया। लोहे के हथौड़े से हमला किया। इसमें वे बुरी…
 27 May 2025
आज दोपहर 3 बजे, माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप छत्तीसगढ़ शासन और पीसीसीएफ वन बल प्रमुख श्री व्ही निवास राव छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया।…
 27 April 2025
साइबर क्राइम से प्राप्त ठगी की रकम को थाईलैंड/चाइना भेजने में शामिल चार्टड अकाउंटेंड, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाला, मुख्य सरगना कुल 3 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तारआरोपियों से प्रकरण से…
 18 February 2025
रायपुर.शहर के तीन थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक राजेंद्र नगर…
 10 February 2025
आरोपी खुशीराम कुंदनानी के खिलाफ दर्ज हैँ कई अपराधअब तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रहीआजादचौक पुलिस ने दर्ज किया एक और अपराधरायपुर.एक बिल्डर गुंडागर्दी पर उतर आया है। उसके…
 27 January 2025
रायपुर.आईजी अमरेश मिश्रा व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पंजाब से…
 17 January 2025
रायपुर राजधानी के टिकरापारा थाने क्षेत्र के बसस्टैंड में प्रार्थी रामाकांत जगत न्यू डॉल्फिन बस के ऑफिस में मैनेजर है। वह शुक्रवार को टिकट काउंटर में काम कर रहा था। बस की…
 05 January 2025
रायपुर एक कलयुगी मां अपने बच्चे को तो बेच चुकी है, अब दूसरों का बच्चा चुरा रही है।करीब चार माह पहले अपने बच्चे को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में बेचने के बाद…
 31 December 2024
डीडी नगर इलाके में दो युवकों की हत्याआमानाका इलाके में चाकूबाजीरायपुरनए साल से पहले राजधानी में दो मर्डर हो गए और एक जगह चाकूबाजी हो गई। हत्या मामूली बात को…
Advt.