ओवर टाइम चल रहे बार - होटल, एसएसपी ने दी चेतवानी

Updated on 07-06-2025 12:03 PM
-कई होटल बार चल रहे देर रात तक
- शराब के नशे में करते हैं क्राइम

रायपुर
शहर में होटल बार देर रात तक चल रहे हैं। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। अपराध भी बढ़ रहे हैं। एसएसपी  डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त होटल, क्लब एवं बार के 100 से अधिक संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सतीश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहें। 

 बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संचालकों को वैद्य लायसेंस रखने, बार/क्लब को समय पर खोलने एवं बंद करने, विशेष आयोजन की पूरी रूप रेखा के बारे में विधिवत अनुमति लेने, प्रमुख गेट/कार्यक्रम स्थल/पार्किंग एवं अन्य स्थानों पर हाई क्वालिटी कैमरा लगाये जाने सहित उसका डाटा 01 माह तक सुरक्षित रखने, रूम इन्ट्री पर आधार एवं पहचान पत्र तथा मोबाईल नंबर को अनिवार्य करने, क्लब/बार में लगने वाले बाउंसर एवं सभी कर्मचारियों की सूची एवं उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश देने के साथ ही पार्किंग स्थलों पर पूर्णतः निगरानी करने, विशेष कार्यक्रम आयोजित होने की स्थिति मेें भाग लेने वाले सभी कलाकारों एवं इवेंट टीम की विस्तृत जानकारी संबंधित थाना को उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया।

 इसके साथ ही संचालकों को अपने व्यवसाय के साथ - साथ सामाजिक सहभागिता व स्वस्थ समाज निर्माण में उनकी भूमिंका के तहत उनके सामाजिक दायित्वों का भी बोध कराया गया तथा उन्हें अपने संस्थानों पर फ्री इंट्री एवं फ्री ड्रिंक्स पर चिंतन करने हेतु भी कहा गया। संस्थानों के आयोजनों में सूखे नशे के उपयोग पर निगाह रखने और तत्संबंध में पुलिस को सूचित करने हेतु भी कहा गया। निर्देशों की अवहेलना पर कानून सम्मत कार्यवाही की जायेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.