मादक पदार्थो की तस्करी रोकेगा एएनटीएफ, इन्वेस्टीगेशन से लेकर जागरूकता की जिम्मेदारी

Updated on 17-12-2024 02:44 PM
-हर जिले में एएसपी-डीएसपी की लीडरशिप में टास्क फोर्स गठित

रायपुर .
गांजे के बाद अब ड्रग्स तस्करी का गोरखधंधा तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(एएनटीएफ) बनाया गया है। इसमें हर जिले में एक एएसपी और डीएसपी के मार्गदर्शन में 10-15 लोगों की टीम रहेगी। रायपुर में एएसपी संदीप मित्तल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। गांजा, ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े मामलों एफआईआर तो थानों में दर्ज होगा, लेकिन इसकी जांच एएनटीएफ करेगी। इसमें जांच से लेकर जागरूकता लाने तक की जिम्मेदारी होगी। इसका मकसद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकना है। 
 
रायपुर में 11 लोगों की टीम
रायपुर जिले में एएसपी साइबर-क्राइम संदीप मित्तल के नेतृत्व में एएनटीएफ का गठन किया गया है। टीम में 11 सदस्य हैं। टीम मादक पदार्थों की एंड टू एंड, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट और तस्करी स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई करेगी। पिछले दिनों तेलीबांधा इलाके में पकड़े गए गांजा तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर तीन और तस्करों को पकड़ा गया है। 
 
रायपुर है हॉटस्पॉट
पिछले कुछ सालों से दिल्ली-मुंबई, पुणे, नागपुर, हैदराबाद जैसे शहरों से बड़ी मात्रा में सूखा नशा रायपुर पहुंच रहा है। माल भेजने का तरीका भी काफी बदला है। कूरियर सर्विस का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे तस्करों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती हो गई है। ये तस्कर हेरोइन, ड्रग्स, अफीम जैसे सूखा नशा बेच रहे हैं। 
 
ओडिशा से आ रहा है माल 
बड़े पैमाने पर गांजे की खेती ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बार्डर पर होती है। यहां से बड़े पैमाने पर पैकेजिंग करके देशभर में भेजा जाता है। गांजा तस्करी का मेन रूट महासमुंद-रायपुर, जगदलपुर और धमतरी रूट है। ज्यादातर माल रायपुर से ही जाता है। रेलवे, यात्री बस के अलावा मालवाहक वाहनों के जरिए भी इसकी तस्करी हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.