ड्रग्स माफिया पर एक्शन : दो महिला सहित 6 आरोपी अरेस्ट

Updated on 27-01-2025 11:37 AM
रायपुर.
आईजी अमरेश मिश्रा व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस 
दौरान पंजाब से अंतर्राज्यीय गिरोह हेरोईन/चिटटा बिक्री करने के लिये रायपुर लाने की सूचना मिली। इसके बाद आरोपियो की पतासाजी करने व पकडने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानो से रेड कार्यवाही कर कुल 6 आरोपीगण जिनमें 4 पुरूष एवं 2 महिला आरोपी को पकडा गया। इनमें से 5 मूलतः पंजाब के निवासी हैं। उनसे कुल 201.31 ग्राम हेरोईन (चिटटा) जुमला किमती 18 लाख 20 हजार 156 रुपए बरामद किया गया है। 
पकड़े गए आरोपी
 आमानाका क्षेत्रांतर्गत जेपी गार्डन के पास सरोना रेल्वे स्टेशन रोड टाटीबंध से  जगदीश सिंह और शीतल राजपूत दोनों निवासी गुरूदासपुर पंजाब को 20.19 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ पकड़ा गया।
इसी तरह होटल सिंघानिया प्रिमियम टाटीबंध मे कमरा नंबर 205 से चरणजीत सिंह और जॉन मसीह को पकडा गया।  गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत आरोपिया शाहिदा बेगम और ट्रक ड्राईवर काश्मीर सिंह को दबिश देकर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोईन बरामद हुआ।  

पंजाब से लाते थे माल
पकड़े गए आरोपी हेरोइन पंजाब से लेकर आते थे और अलग अलग इलाकों में बेचते थे। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
रायपुर. राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर…
 17 March 2026
- ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिया था झांसा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठग रहे साइबर ठग - पुलिस ने…
 17 March 2026
- राजेंद्र नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला- जल्दी कमाई के लालच में फंसे पीड़ितरायपुर. साइबर ठग लोगों को तरह तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन ठग रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड को…
 13 March 2026
सिटी रिपोर्टर रायपुरपुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से…
 19 February 2026
आर टी आई से वांछित जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में जीवनदीप समिति से विना अनुमोदन के एक नग लेपटॉप की खरीदी Invoice no 15 दिनांक 15.04.2025 सिरियल नंबर SC031UVIT…
 10 February 2026
चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, बाइक जब्त रायपुर शहर के अलग अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम…
 27 January 2026
खरोरा पुलिस की कार्रवाईदो आरोपियों से 1008 पौवा शराब जब्त रायपुर.खरोरा इलाके में लंबे समय से शराब तस्करी हो रही थी। अवैध रूप से शराब लाकर बेचा जा रहा था। इसकी सूचना…
 18 November 2025
रायपुर थाना उरला परिसर में महिला मितानिनों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी महिला मितानिनों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बच्चियों की सुरक्षा, *नशा-मुक्ति अभियान*,…
 18 November 2025
- दो नाबालिग को एटीएस ने गिरफ्तार कियारायपुर.आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया…
Advt.