रायपुर.
थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी स्थित ब्वायस हॉस्टल में दिये थे चोरी की घटना को अंजाम। हॉस्टल के अलग - अलग 03 कमरों से किये थे लैपटॉप एवं मोबाईल फोन चोरी। तीनों आरोपी है मूलतः वेल्लोर तमिलनाडू के निवासी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद होने वाले थे फरार।आरोपियों के कब्जे से चोरी की लैपटॉप, मोबाईल फोन एवं अन्य दस्तावेज कीमती लगभग। 1,50,000 रूपये जब्त किया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित कर किया गया गिरफ्तार।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी शिवनाथ सिन्हा ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शंकर नगर रायपुर में रहता है तथा उसका पंडरी में संध्या रेसीडेंसी के नाम से ब्वायस हॉस्टल है जिसमें पढ़ने एवं नौकरी करने वाले कुल 22 लडके अलग -अलग कमरों मंे रहते है। दिनांक 28.07.2025 को हॉस्टल के 03 अलग - अलग कमरों में रहने वाले लड़कों ने प्रार्थी को बताया कि उनके कमरे में रखा मोबाईल फोन, लैपटॉप एवं अन्य दस्तावेज नहीं है। कोई अज्ञात चोर हॉस्टल के 03 कमरों में प्रवेश कर कमरों में रखें कुल 04 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप एवं आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लायेसेंस, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 345/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इस दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन पास स्थित एक होटल से घटना मंे संलिप्त वेल्लोर तमिलनाडू निवासी सुरेश, सेनमुगम कावेरी, मजूनाथन गणेश गोविंदासामी को जिला वेल्लोर (तमिलनाडू) से अरेस्ट किया गया है।