दुनिया को टैरिफ में उलझाकर कुल्फी बेच रहे 'ट्रंप', इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Updated on 08-04-2025 04:48 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में टैरिफ लगा दिया है। इससे दुनियाभर की शेयर मार्केट में गिरावट आई है। सोमवार को मार्केट में आई गिरावट से सिर्फ भारतीय निवेशकों को ही 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि आज मंगलवार को मार्केट में तेजी रही। वहीं दूसरी ओर इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कुल्फी बेच रहा है जो दिखने में बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा नजर आ रहा है।
यह वीडियो कुछ पुराना है और पाकिस्तान का बताया जा रहा है। फर्स्टपोस्ट की एक खबर के मुताबिक ट्रंप की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम सलीम बग्गा (Saleem Bagga) है। यह पाकिस्तान के साहीवाल जिले के बाजार में कुल्फी और खीर बेचते हैं। जब भी वह कुल्फी या खीर बेचने आते हैं, लोग उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने चले आते हैं।

गाना गाकर ग्राहकों को बुला रहे 'ट्रंप'

वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रंप की तरह दिखने वाले सलीम बग्गा गाना गाकर कुल्फी बेच रहे हैं और ग्राहकों को बुला रहे हैं। वह वीडियो में कह रहे हैं, 'ए कुल्फी... खोया पाके, मक्खन पाके। कुल्फी...।' वह पंजाबी भाषा में गाना गाकर कुल्फी बेच रहे हैं। क्योंकि साहीवाल शहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम बग्गा की उम्र 50 साल से ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
नई दिल्‍ली: पहलगाम हमले के बाद पर्यटक जल्‍दी से जल्‍दी जम्‍मू-कश्‍मीर से बाहर आ जाना चाहते हैं। इस बीच भारती रेलवे नेएक अहम सूचना दी है। उसने बताया है कि श्री…
 24 April 2025
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के कारण सोना 2,400 रुपये लुढ़क गया था।…
 24 April 2025
नई दिल्ली: C-KYC रजिस्ट्री (Central KYC Records Registry) ने अब नियमों में एक अहम बदलाव किया है। इसके तहत अब C-KYC से किसी भी कस्टमर का पर्सनल डेटा शेयर करने से पहले उनसे…
 24 April 2025
नई दिल्ली: आयकर विभाग के एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले हैंडबैग, घड़ियां, जूते और स्पोट्सवियर पर अब 1% टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) लगेगा। अगर…
 24 April 2025
 बीएसई सेंसेक्स 263.84 अंक यानी 0.33% गिरावट के साथ 79,852.65 अंक पर है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 69.60 अंक यानी 0.29% गिरावट के साथ 24,259.35 अंक…
 24 April 2025
नई दिल्ली: वह दिन दूर नहीं जबकि महुआ (Mahua) के फूलों से बनी देसी शराब 'ठर्रा' या 'महुआ' और गोवा की देसी शराब 'फेनी' (Feni) का भी भर-भर के निर्यात होगा। दरअसल,…
 24 April 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप और रिलायंस के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना है। इसका बिजनस कई सेक्टर्स में फैला है और हाल के वर्षों में इसने तेजी से अपना…
 24 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत समेत दुनिया भर के कई देशों से आने वाले सामानों पर टैक्स लगाया है। इसे (Reciprocal tariffs) कहते हैं। उन्होंने कहा कि…
 24 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। हालांकि 90 दिन के लिए इस पर रोक लगाई गई है लेकिन इसका असर अभी से…
Advt.