कौन से जहाज खड़े हैं तट पर?
- फेलिसिटी (Felicity) नामक नेशनल ईरानी टैंकर कंपनी का यह जहाज 20 लाख बैरल तेल लेकर पश्चिमी भारत के सिक्का (Sikka) तट पर पहुंचा है।
- जया (Jaya) नामक यह जहाज भारत के पूर्वी तट पर पारादीप (Paradip) के पास खड़ा है। इसमें भी 20 लाख बैरल कच्चा तेल लदा है।
- इन दोनों जहाजों पर लदे तेल के खरीदारों के नाम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।
अभी क्या है स्थिति?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ( Strait of Hormuz ) के माध्यम से आने वाले जहाजों की नाकेबंदी करने की योजना बनाई है। शांति वार्ता विफल होने के बाद ईरान के शिपमेंट को पूरी तरह रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। वहीं भारत ने कहा है कि वह ऊर्जा संकट से निपटने के लिए ईरान सहित अन्य देशों से कार्गो खरीदेगा।ये कंपनियां करती हैं खरीदारी
- भारतीय रिफाइनरी कंपनियों की बात करें तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) पारादीप का उपयोग करती है।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत पेट्रोलियम (BPCL) सिक्का बंदरगाह के जरिए परिचालन करती हैं।

