देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आ रहा IPO, लेकिन कंपनी को नहीं मिलेगा कोई पैसा

Updated on 20-03-2026 01:02 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े फंड मैनेजर Amundi की हिस्सेदारी है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा और इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक इस आईपीओ में 1 रुपया फेस वैल्यू के 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे।

एसबीआई इस आईपीओ के जरिए 12.8 करोड़ तक शेयर बेचेगी जबकि Amundi India Holding करीब 7.5 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। इसका मतलब है कि कंपनी को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा और पूरा पैसा मौजूद शेयरहोल्डर्स के खाते में जाएगा। दोनों पार्टनर इसके जरिए कुल 10 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इसमें एसबीआई की हिस्सेदारी 6.3 फीसदी और Amundi की हिस्सेदारी ‌3.7% फीसदी होगी।

कंपनी का कामकाज

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की भारतीय बाजार में हिस्सेदारी 15 फीसदी से अधिक है और यह 12.5 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 134.15 अरब डॉलर एसेट्स मैनेज करती है। एसबीआई म्यूचुअल फंड का दिसंबर 2025 तक नौ महीनों के दौरान रेवन्यू 3,251 करोड़ रुपये और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 2,433 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 April 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद अब सीजफायर खतरे में पड़ गया है। अमेरिका की नेवी होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी की तैयारी कर रही है…
 13 April 2026
नई दिल्‍ली: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया।…
 13 April 2026
नई दिल्ली: प्राइमरी शेयर बाजार में इस हफ्ते सुस्ती दिखाई दे रही है। इस हफ्ते सिर्फ दो नए आईपीओ खुलेंगे। इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड से और दूसरा एसएमई सेगमेंट से…
 13 April 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नाकाम होने से आज घरेलू बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई…
 13 April 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज टाटा ग्रुप के दो शेयरों में भारी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर…
 13 April 2026
नई दिल्ली: ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता विफल होने के बाद तेल को लेकर संकट फिर से गहरा गया है। वहीं भारत के तटों के पास ईरान से कच्चा तेल लेकर आए…
 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
Advt.