सेंसेक्स लुढ़का, टाटा स्टील और ONGC में भारी गिरावट
Updated on
04-04-2025 05:27 PM
नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद दुनिया में मंदी की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक की गिरावट आई जबकि निफ्टी भी 23,000 अंक से नीचे आ गया। अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इससे निवेशकों को 2.4 ट्रिलियन डॉलर की चपत लगी है। 10.26 बजे बीएसई सेंसेक्स 842 अंक यानी 1.10% गिरावट के साथ 75,453 अंक पर गया जबकि निफ्टी50 इंडेक्स भी 304 अंक यानी 1.31% गिरावट के साथ 22,946 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 9.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई जबकि एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर करीब 4.5 फीसदी की गिरावट के साथ 146.75 रुपये पर आ गया। ओएनजीसी का शेयर भी 6 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 228.25 रुपये तक गिर गया। यस बैंक में 3 फीसदी गिरावट आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी मेटल में 3.2 फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी ऑटो, आईटी, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में 1 से 2 फीसदी तक गिरावट आई है।
दूसरे बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन गिरावट दिख रही है। जापान के निक्केई में 3.14% और कोरिया के कॉस्पी में 0.8% गिरावट आई है। चीन के बाजार में आज छुट्टी है। इससे पहले बुधवार को Nasdaq Composite Index में 5.97% गिरावट आई जो मार्च 2020 के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। S&P 500 और Dow Jones Industrial Average में भी जून 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4 अप्रैल को 2,806 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 221.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद पर्यटक जल्दी से जल्दी जम्मू-कश्मीर से बाहर आ जाना चाहते हैं। इस बीच भारती रेलवे नेएक अहम सूचना दी है। उसने बताया है कि श्री…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के कारण सोना 2,400 रुपये लुढ़क गया था।…
नई दिल्ली: C-KYC रजिस्ट्री (Central KYC Records Registry) ने अब नियमों में एक अहम बदलाव किया है। इसके तहत अब C-KYC से किसी भी कस्टमर का पर्सनल डेटा शेयर करने से पहले उनसे…
नई दिल्ली: आयकर विभाग के एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले हैंडबैग, घड़ियां, जूते और स्पोट्सवियर पर अब 1% टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) लगेगा। अगर…
बीएसई सेंसेक्स 263.84 अंक यानी 0.33% गिरावट के साथ 79,852.65 अंक पर है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 69.60 अंक यानी 0.29% गिरावट के साथ 24,259.35 अंक…
नई दिल्ली: वह दिन दूर नहीं जबकि महुआ (Mahua) के फूलों से बनी देसी शराब 'ठर्रा' या 'महुआ' और गोवा की देसी शराब 'फेनी' (Feni) का भी भर-भर के निर्यात होगा। दरअसल,…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप और रिलायंस के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना है। इसका बिजनस कई सेक्टर्स में फैला है और हाल के वर्षों में इसने तेजी से अपना…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत समेत दुनिया भर के कई देशों से आने वाले सामानों पर टैक्स लगाया है। इसे (Reciprocal tariffs) कहते हैं। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। हालांकि 90 दिन के लिए इस पर रोक लगाई गई है लेकिन इसका असर अभी से…