'केसरी चैप्टर 2' कलेक्शन: तारीफ के बाद भी पिट रही अक्षय कुमार और माधवन की फिल्‍म, छठे दिन का हाल डराने वाला!

Updated on 24-04-2025 02:23 PM
अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्‍म 'केसरी चैप्‍टर 2' का हाल बहुत अच्‍छा नहीं है। यह दुर्भाग्‍य ही है कि दर्शकों और समीक्षकों, दोनों से तारीफ मिलने के बावजूद फिल्‍म की कमाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है। ओपनिंग डे के बाद पहले वीकेंड तक फिल्‍म की कमाई जिस तरह लगातार बढ़ी थी, लगा था कि वर्ड-ऑफ-माउथ और अपने कंटेंट के बूते यह फिल्‍म हिट साबित होगी। लेकिन जिस तरह सोमवार से कमाई में ग‍िरावट आई है, खासकर छठे दिन बुधवार को लगे झटके के बाद अब इसके फ्लॉप होने का डर सता रहा है।
करण सिंह त्‍यागी के डायरेक्‍शन में बनी 'केसरी 2' जलियांवाला बाग कांड के बाद के ऐतिहासिक अध्‍याय की दास्‍तान है। यह कहानी है वकील सी. शंकरन नायर की, जिन्‍होंने अंग्रेजी हुकूमत को अदालत में घसीटा था। नृशंस नरसंहार को 'गलती' नहीं सोची समझी 'साजिश' बताया था। इस ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ का नेट कलेक्‍शन हुआ। हालांकि, पहले वीकेंड में 29.50 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्‍म अब 6 दिनों में 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंची है।

'केसरी चैप्‍टर 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन 'केसरी चैप्‍टर 2' ने देश में 3.50 करोड़ रुपये का नेट बिजनस किया है। जबकि एक दिन पहले इसने 5.00 करोड़ रुपये कमाए थे। उससे एक दिन पहले फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में इसने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। छह दिनों में इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुल 42.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

बुधवार को आधे हो गए दर्शक, जानिए 'केसरी 2' का बजट

बुधवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्‍या में भी भयंकर गिरावट देखी गई। मंगलवार को जहां फिल्‍म में शोज में औसतन 23.25% सीटों पर दर्शक नजर आए थे, वहीं बुधवार को यह संख्‍या घटकर 11.81% रह गई। यह फिल्‍म गुरुवार को अपना पहला हफ्ता पूरा कर रही है। यह फर्स्‍ट वीक में 45-46 करोड़ रुपये के आसपास ही कमाई कर सकेगी। जबकि इसका बजट 150 करोड़ रुपये का है। लिहाजा, हिट होने के लिए 'केसरी 2' को अभी एक बहुत लंबी यात्रा तय करनी पड़ेगी।

'केसरी 2' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो वहां भी 'केसरी चैप्‍टर 2' का बहुत जोर नहीं चल रहा है। छह दिनों में विदेशों में इस फिल्‍म ने करीब 20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। देश और विदेश की कमाई को जोड़े तो छह दिनों में 'केसरी 2' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 70.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है।

शुक्रवार को रिलीज हो रही 'फुले' और 'ग्राउंड जीरो'

इस शुक्रवार, 25 अप्रैल को दो नई फिल्‍में 'फुले' और 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो रही हैं। हालांकि, ये फिल्‍में 'केसरी 2' का बहुत ज्‍यादा नुकसान करती हुई तो नहीं दिख रही हैं, लेकिन इतना जरूर है कि अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्‍म को मिले शोज की संख्‍या में कुछ कमी आ जाएगी। इससे कमाई पर हल्‍का असर तो जरूर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 January 2026
अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गजों में से एक हैं। हाल ही में फिल्ममेकर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षय कुमार 'पैसे के पीछे भागने वाले' हैं। उन्होंने 2009 में…
 30 January 2026
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज पर सस्पेंस बरकरार है। सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर कानूनी दांव-पेंचों के बीच फंसी यह फिल्म पहले 9…
 30 January 2026
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बहुत चर्चा में रहा था। दोनों जितनी शिद्दत से एक-दूसरे से प्यार करते थे, उतनी ही कड़वाहट भरा उनका ब्रेकअप रहा। सलमान के…
 30 January 2026
एआर रहमान के हालिया बयान में उन्होंने कहा था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सांप्रदायिक भेदभाव के कारण कम काम मिलता है। उनके इस बयान ने काफी विवाद खड़ा…
 18 November 2025
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट रहने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। हर कोई ये बात जानते है कि वो सुबह चार बजे उठते हैं और बी-टाउन की…
 18 November 2025
मुनव्वर फारूकी सालों से सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उन्हें जबरदस्त फेम मिला। इस हफ्ते उन्होंने फिर से ध्यान खींचा जब उनसे जुड़ा एक…
 18 November 2025
टीवी एक्ट्रेस मान्या आनंद ने श्रेयस नाम के शख्स पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि श्रेयस, साउथ स्टार धनुष के मैनेजर हैं। वो मान्या…
 18 November 2025
काम के सही घंटे और बराबर सैलरी की वकालत करने के लिए चर्चा में रहीं दीपिका पादुकोण ने फिर अपनी बात के लिए ध्यान खींचा है। उनका कहना है कि…
 01 August 2025
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' थिएटर्स में रिलीज हो गई है। दर्शक इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कहानी…
Advt.