तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म देख फिदा हुए लोग, सेकेंड हाफ में निकल आए आंसू

Updated on 01-08-2025 03:09 PM
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' थिएटर्स में रिलीज हो गई है। दर्शक इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कहानी नीलेश और विधि की है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, पर बवाल तब मचता है, जब अलग-अलग जाति के होने के कारण उनके प्यार पर संकट मंडराने लगता है।

फिल्म 'धड़क 2' को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर और अपूर्वा मेहता प्रोड्यूसर हैं। यूजर्स फिल्म की कहानी के साथ-साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसने क्या कहा, पढ़िए ट्वीट्स:

'धड़क 2' को 'सैयारा' से मिल रही टक्कर, मेकर्स ने बदली स्ट्रैटेजी

अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' 14 दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। साथ में 'सन ऑफ सरदार 2' भी रिलीज हुई है। ऐसे में देखना यह होगा कि कहानी और परफॉर्मेंस की तारीफ के बावजूद 'धड़क 2' कैसी कमाई करती है। 'सैयारा' की वजह से इन दोनों ही फिल्मों को स्क्रीन्स को लेकर काफी स्ट्रगल करना पड़ा है, पर 'धड़क 2' के मेकर्स ने एक नई स्ट्रैटेजी के साथ फिल्म रिलीज की है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने 'धड़क 2' को एक हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने का फैसला किया। अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो ही स्क्रीन्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 April 2026
'सुरों की आशा' कहे जाने वाली आशा भोसले ने अपनी अनोखी आवाज से हिंदी सिनेमा को अमर गाने दिए। उनके गाए गाने कभी पुराने नहीं पड़ते बल्कि समय के साथ…
 13 April 2026
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में डीएवी कॉलेज के एक प्रोग्राम में स्टेज पर…
 13 April 2026
भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं। आशा भोसले का निधन हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए भारी क्षति है। करीब सात दशक में…
 13 April 2026
करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर…
 13 April 2026
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और 'सुरों की मल्लिका' के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर 3 बजे…
 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
Advt.