ट्रंप के टैरिफ का असर! RBI ने घटा दिया जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, इस साल कैसी रहेगी इकॉनमी की चाल

Updated on 09-04-2025 05:18 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापार शुल्क संबंधी उपायों ने सभी क्षेत्रों में आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित किया है, जिससे वैश्विक वृद्धि और महंगाई के लिए नई चुनौतियों के साथ जोखिम पैदा हुए हैं। ग्लोबल टैरिफ वॉर के भारत पर प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि इसका देश के निर्यात पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है जो आज से लागू हो गया है।
मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के बारे में जानकारी हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण वस्तुओं के निर्यात पर दबाव पड़ेगा जबकि सेवाओं के निर्यात में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है। वैश्विक व्यापार में बाधाओं के कारण आने वाली चुनौतियों से गिरावट का जोखिम बना हुआ है। वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने वृद्धि दर के अनुमान को भी 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2025
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जेनरेट और एक्टिवेट करने के लिए फेस ऑथंटिकेशन टेक्नॉलजी की सुविधा शुरू की है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने…
 09 April 2025
नई दिल्ली: आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है। लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में…
 09 April 2025
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में आज भारी गिरावट आई है और यह चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देशों अमेरिका और…
 09 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा…
 09 April 2025
नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पिछले महीने चीन का दौरा किया था। वहां उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर पर टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत…
 09 April 2025
नई दिल्‍ली: रेखा झुनझुनवाला दिग्गज निवेशक हैं। कई निवेशक उनके पोर्टफोलियो को फॉलो करते हैं। झुनझुनवाला ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान केनरा बैंक को अपने पोर्टफोलियो में…
 08 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारी अब 42 दिन की अतिरिक्त छुट्टी (स्पेशल कैजुअल लीव) ले सकते हैं। हालांकि इन छुट्टियों के लिए शर्त जोड़ी गई है। ये छुट्टियां उन्हीं कर्मचारियों को मिलेंगी…
 08 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से उनके खास दोस्त एलन मस्क कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी चीन पर लगाए टैरिफ को लेकर दिखाई दे रही है।…
 08 April 2025
नई दिल्ली: भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी और आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। लेकिन देश में केवल 0.1 फीसदी आबादी के बाद 10 लाख डॉलर यानी 8.6…
Advt.