पिच विवाद के बाद क्यूरेटर से मिले गौतम गंभीर, ईडन गार्डन्स में फिर कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद नहीं थी

Updated on 18-11-2025 02:21 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर है। इस वक्त दोनों देशों के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला गया। हालांकि, तीन दिन के भीतर टेस्ट खत्म होने के बाद इस मैच की पिच काफी ज्यादा चर्चा में रही। स्पिन फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो गया।

124 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान टीम 93 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और 30 रन से मैच हार गई। मैच के बाद काफी दिग्गजों ने पिच की आलोचना की। हालांकि, गौतम गंभीर ने पिच को सही बताया। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि हमने ऐसी ही पिच मांगी थी।

कोलकाता के पिच क्यूरेटर से गले मिले गौतम गंभीर

अब गुवाहाटी रवाना होने से पहले भारतीय टीम का आज यानी 18 नवंबर को ईडन गार्डन्स में ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था। ऐसे में जब गौतम गंभीर मैदान पर आए तो उनको ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गले मिलते हुए देखा गया

सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर के बयान से सहमति जताई है और कहा है कि पिच में कोई खराबी नहीं थी और 124 रन का टारगेट चेज हो सकता था। गावस्कर ने सोमवार को इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'गौतम गंभीर से पूरी तरह सहमत हूं। इस पिच पर 124 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। इसमें कोई शक नहीं था।'

उन्होंने आगे कहा, 'बहुत से लोग पिच के मिजाज के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अगर आप साइमन हार्मर के ओवर को देखें तो उनकी कितनी गेंदें टर्न ले रही थीं? वह बहुत अच्छी तरह से गेंदें मिला रहे थे। उन्होंने सीधी गेंदें फेंकी और एक-दो गेंदें टर्न करवाईं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 January 2026
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात…
 30 January 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी है। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से…
 30 January 2026
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस में हड़कंप मच गया। 30 जनवरी की सुबह से ही 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला यह…
 30 January 2026
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में ओलिविया गादेकी और जॉन पीयर्स की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इस ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स फाइनल में फ्रांस की क्रिस्टिना मलादेनोविक…
 30 January 2026
भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को तिरुवनंतपुरम पहुंची। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी आखिरी टी20आई मैच खेलने आए थे। इस दौरान टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने साथी खिलाड़ी संजू…
 18 November 2025
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन का वेन्यू और शेड्यूल 26 नवंबर को तय होने की उम्मीद है। बता दें कि 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग का…
 18 November 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। कोलकाता नाइटराइडरर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास…
 18 November 2025
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। अर्जुन अपने पिता के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अर्जुन…
 18 November 2025
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर है। इस वक्त दोनों देशों के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता…
Advt.