IPL का एक और रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम, MI के खिलाफ कोई नहीं कर पाया ऐसा, धीमी पारी से ही किया कारनामा

Updated on 13-04-2026 01:10 PM
मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी ) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हुआ। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन लगाए। आरसीबी के लिए इस मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कमाल की बात यह है कि आईपीएल में ये रिकॉर्ड दुनिया के किसी भी दूसरे बल्लेबाज के नाम नहीं है।

विराट कोहली का तगड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। विराट इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली एमआई के खिलाफ अब तक खेली 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं। कोहली ने इस दौरान 7 अर्धशतक लगाए।

दूसरे नंबर पर केएल राहुल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने एमआई के खिलाफ 21 पारियों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 977 रन बनाए हैं। वहीं, शिखर धवन 901 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई।

ये रिकॉर्ड भी किया नाम

कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 47वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा। गेल-बाबर ने टी20 में 46 बार शतकीय साझेदारी की है। साल्ट शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए।

वहीं, रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाए। रजत ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की नाबाद पारी खेली। डेविड ने 212 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 2 चौके और तीन छक्के लगाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि को अपने नाम…
 13 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच आरसीबी ने 18 रन से अपने नाम…
 13 April 2026
मुंबई: रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला केवल रनों की बरसात के लिए नहीं बल्कि मैदान पर हुई एक अजीबोगरीब घटना के लिए…
 13 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी ) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हुआ। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने…
 13 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। आरसीबी ने घर में घुसकर मुंबई की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में 18 रन से…
 13 April 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हमेशा से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रही है जिसके बल्लेबाजों ने मैदान पर कई बार रनों का तूफान खड़ा किया है। आईपीएल के इतिहास में…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
Advt.