पहली बार बीजेपी में बैठकों की टाइमलाइन बनी:प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्षों का शेड्यूल हुआ फिक्स, टिफिन मीटिंग भी करेगी पार्टी

Updated on 17-04-2026 11:39 AM
भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे को नई धार देने के लिए एक बड़ी व्यवस्था लागू की है । पार्टी ने इतिहास में पहली बार बैठकों और प्रवास (दौरे) के लिए एक सख्त 'टाइमलाइन' निर्धारित कर दी है । अब प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पता होगा कि उन्हें महीने के किस दिन, कहां और किसके साथ बैठक करनी है

संगठन की इस नई कार्ययोजना के तहत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य वरिष्ठ नेता महीने के शुरुआती 10 दिनों में मैदानी दौरों और जिला स्तरीय बैठकों पर केंद्रित रहेंगे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

महीने के पहले सप्ताह में संगठन का पूरा ध्यान मंडल स्तर पर केंद्रित रहेगा। हर महीने में 1 से 7 तारीख के बीच मंडल की बैठकें आयोजित की जाएंगी । इस बैठक में जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जो मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों, मंडल मोर्चा अध्यक्षों और वार्ड संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

जिला स्तर की बैठकें: दूसरा सप्ताह (07 से 10 तारीख)

दूसरे चरण में संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र जिला मुख्यालय होंगे। प्रत्येक माह की 7 से 10 तारीख के बीच जिला स्तरीय बैठकें संपन्न की जाएंगी । इन बैठकों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी । इस दौरान जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चों के जिला अध्यक्षों के साथ मिलकर भविष्य की कार्ययोजना और स्थानीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश स्तरीय बैठकें और प्रवास: तीसरा सप्ताह (11 से 20 तारीख)

महीने के मध्य का समय प्रदेश स्तरीय बैठकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास के लिए सुरक्षित रखा गया है। प्रत्येक माह की 15 से 20 तारीख के बीच प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी और जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी ।

इसी अवधि में 11 से 20 तारीख के बीच विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग संभागों का प्रवास करेंगे । यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी मोर्चा अध्यक्ष एक ही संभाग में न रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर संगठन के कामों की समीक्षा करें।

मंडल और शक्ति केंद्र बैठकें: चौथा सप्ताह (21 से 25 तारीख)

महीने के चौथे सप्ताह में विशिष्ट इकाइयों और शक्ति केंद्रों पर ध्यान दिया जाएगा। 21 से 25 तारीख के बीच मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की बैठकें आयोजित की जाएंगी । इस चरण में विशेष रूप से आगामी रविवार को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम और बूथ समिति की बैठक का एजेंडा निर्धारित किया जाएगा। ये बैठक दो महीने के रोटेशन के आधार पर हर महीने 50% मंडलों में आयोजित की जाएंगी।

अंतिम सप्ताह (23 से 30 तारीख) में टिफिन बैठक

महीने के अंत में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए 'टिफिन बैठक' जैसी अनूठी पहल को शामिल किया गया है। 23 से 30 तारीख के बीच शक्ति केंद्र टोली की बैठकों के बाद अनिवार्य रूप से टिफिन बैठक का आयोजन किया जाएगा । इसके साथ ही महीने के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर 'मन की बात' कार्यक्रम सुना जाएगा, जिसमें बूथ की 11 सदस्यीय टोली के साथ स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रमुख मतदाता भी शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2026
 भोपाल, संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाएं, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा ने इस बात को सच कर दिखाया है। सीमित संसाधनों…
 17 April 2026
भोपाल, भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ज्वाइनिंग के बाद पहली बार फिल्ड में उतरे। उन्होंने बैरागढ़ तहसील पहुंचकर रिकॉर्ड देखा। मीडिया से भी रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि भोपाल में…
 17 April 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे को नई धार देने के लिए एक बड़ी व्यवस्था लागू की है । पार्टी ने इतिहास में पहली बार बैठकों…
 17 April 2026
भोपाल, महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में महिला कर्मचारियों के कथित यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भोपाल में विरोध तेज हो गया है। बजरंग…
 17 April 2026
भोपाल, भोपाल में शादी सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब जिन घरों में शादी है, उन्हें पास की…
 17 April 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को 20 जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रतलाम, झाबुआ,…
 17 April 2026
भोपाल। भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धारक और अद्वैत वेदांत के प्रखर प्रणेता आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल, 17 अप्रैल शुक्रवार से पाँच दिवसीय 'एकात्म…
 17 April 2026
भोपाल। जिले में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोगों को चिंता है कि खाना बनवाने के लिए सिलिंडर कैसे उपलब्ध होगा। इसी बीच गैस कंपनियों ने उन लोगों…
 17 April 2026
भोपाल। मप्र के आयुष अस्पतालों और औषधालयों में अब तक आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं की खरीदी का सिस्टम बदल रहा है। इनके लिए भी अब दवाओं की खरीदी मप्र पब्लिक…
Advt.