भोपाल में कटारा हिल्स में आग, लेट पहुंची दमकल:रजाई-गद्दे की दुकान में घटना

Updated on 20-03-2026 12:12 PM
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग पर जल्दी काबू पा लिया जाता, लेकिन फायर ब्रिगेड ही करीब 45 मिनट देरी से मौके पर पहुंची।

कटारा हिल्स के स्प्रिंग वैली में श्री वृंदावन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट है। ठीक इसके पास रजाई-गद्दे की दुकान है। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात इसी दुकान में आग लगी। राहगीर और आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल बुलाने के लिए फायर स्टेशन पर कॉल किया, लेकिन पौन घंटे तक दमकल मौके पर ही नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- गाड़ी खराब हो गई 

आगजनी का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बताया। एक महिला ने कहा कि पौन घंटा तक दमकल मौके पर नहीं आई। जब आई तो उसमें कर्मचारियों ने खराब बताई। फिर कुछ संसाधन ढूंढने लगे। जब संसाधन मिले तो गाड़ी ठीक की गई और फिर आग बुझाई गई। हालांकि, तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2026
 भोपाल, संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाएं, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा ने इस बात को सच कर दिखाया है। सीमित संसाधनों…
 17 April 2026
भोपाल, भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ज्वाइनिंग के बाद पहली बार फिल्ड में उतरे। उन्होंने बैरागढ़ तहसील पहुंचकर रिकॉर्ड देखा। मीडिया से भी रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि भोपाल में…
 17 April 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे को नई धार देने के लिए एक बड़ी व्यवस्था लागू की है । पार्टी ने इतिहास में पहली बार बैठकों…
 17 April 2026
भोपाल, महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में महिला कर्मचारियों के कथित यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भोपाल में विरोध तेज हो गया है। बजरंग…
 17 April 2026
भोपाल, भोपाल में शादी सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब जिन घरों में शादी है, उन्हें पास की…
 17 April 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को 20 जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रतलाम, झाबुआ,…
 17 April 2026
भोपाल। भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धारक और अद्वैत वेदांत के प्रखर प्रणेता आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल, 17 अप्रैल शुक्रवार से पाँच दिवसीय 'एकात्म…
 17 April 2026
भोपाल। जिले में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोगों को चिंता है कि खाना बनवाने के लिए सिलिंडर कैसे उपलब्ध होगा। इसी बीच गैस कंपनियों ने उन लोगों…
 17 April 2026
भोपाल। मप्र के आयुष अस्पतालों और औषधालयों में अब तक आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं की खरीदी का सिस्टम बदल रहा है। इनके लिए भी अब दवाओं की खरीदी मप्र पब्लिक…
Advt.