भोपाल में एक साथ 7 कारों में आग लगी:जेल रोड पर ऑटोमोबाइल शॉप में थी कार; मालिक बोले-साजिश की आशंका

Updated on 30-01-2026 12:42 PM
भोपाल, भोपाल के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी 7 कारें कुछ ही मिनटों में धुं-धुंकर जल गई। ये सभी सुधार के लिए आई थी। शॉप मालिक के मुताबिक, करीब 35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। निशातपुरा पुलिस जांच में जुटी है।

ऑटोमोबाइल जेल रोड पर ट्रूबा कॉलेज के पास है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शॉप के अंदर 5 और बाहर 2 कारें खड़ी थी। सुबह साढ़े 5 बजे शॉप में आग लगने की जानकारी मिली। तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। इसके बाद गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक कारें पूरी तरह से जल गई थी।

पॉर्ट्स भी जले 

जानकारी के अनुसार, शॉप में 7 कारों के अलावा गाड़ियों का सामान भी रखा था। वह भी जल गया। इस वजह से नुकसान ज्यादा हुआ है। सभी कारें कस्टमर की थी।

शॉप मालिक बोले-शॉर्ट सर्किट नहीं, जांच हो 

शॉप मालिक सिद्धार्थ ने बताया, शॉप में छह महीने पहले ही इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया था। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नहीं है। आग की वजह से शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गया।

इस वजह से फुटेज नहीं निकलेंगे, लेकिन आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसलिए पुलिस से मांग की है कि फुटेज देखकर जांच करें। आशंका है कि किसी ने आग लगाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…
 05 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश (MP Weather Update) में तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री तक अधिक…
Advt.