भोपाल में संविदा कर्मचारियों का महासम्मेलन:प्रदेशभर से जुटेंगे हजारों संविदा कर्मचारी, सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

Updated on 30-01-2026 12:43 PM
भोपाल, मध्यप्रदेश में कार्यरत संविदा अधिकारी और कर्मचारियों की सालों पुरानी मांगों को लेकर एक बार फिर भोपाल में जमावड़ा होने जा रहा है। प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी 30 जनवरी को न्यू दशहरा मैदान में विशाल महासम्मेलन आयोजित किया है।

सम्मेलन की खास बात यह है कि इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का प्रस्ताव रखा गया है।

प्रदेशभर से जुटेंगे हजारों संविदा कर्मचारी

संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले आयोजित इस महासम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों संविदा अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में किया जा रहा है।

मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यह सम्मेलन संविदा कर्मचारियों के लिए अपनी आवाज मजबूती से रखने का बड़ा मंच साबित होगा। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर कर्मचारियों में उम्मीद है कि इस बार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।

संयुक्त आवाहन पर हो रहा आयोजन

इस महासम्मेलन का आयोजन संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के प्रदेश संयोजक दिनेश तोमर, डी. के. उपाध्याय, महामंत्री सजल भार्गव, अभय वाजपेई, सुरेन्द्र रघुवंशी तथा संस्थापक प्रांताध्यक्ष मोबाइल स्त्रोत सलाहकार संघ मध्यप्रदेश के. के. शर्मा और अरविंद यादव के संयुक्त आवाहन पर किया जा रहा है।

मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि संविदा कर्मचारियों के हितों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है और यह सम्मेलन उस संघर्ष को नई दिशा देगा।

सभी विभागों के संविदा कर्मी होंगे शामिल

संविदा संयुक्त मंच के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस महासम्मेलन में सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास, वाटरशेड, कृषि विभाग सहित शासन की सभी योजनाओं और विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी भाग लेंगे। मंच का दावा है कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी सरकार को संविदा कर्मियों के हित में ऐतिहासिक और सकारात्मक फैसले लेने के लिए मजबूर करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…
 05 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश (MP Weather Update) में तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री तक अधिक…
Advt.