एड्स महामारी को समाप्त करने के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है :उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 02-12-2025 12:58 PM

उप मुख्यमंत्री माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2030 में एच.आई.वी महामारी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस महामारी को रोकने के लिए दोहरे प्रयास किये जा रहे है. एक ओर हमें 'प्रिवेंशन इस बेटर देन क्योर' (सुरक्षा उपचार से बेहतर है) की तर्ज पर नये एच आई वी संक्रमणों को रोकना है तो वहीं जो लोग दुर्भाग्यवश एच.आई.वी. संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें ए.आर.टी. केंद्र के माध्यम से स्वस्थ रखना हैl मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण समिति द्वारा गोहर महल, भोपाल में आयोजित विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्यों की पूर्ति के प्रति बहुत गंभीर रहते हैं और सभी प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दिन प्रतिदिन क्लोज़ मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा होती हैl कितने टेस्ट हुए, कितने नए प्रकरण मिले और कितनो को उपचार मिला आदिl

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तेजी से स्वस्थ भारत- प्रगतिशील भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैl एच.आई.वी संक्रमित व्यक्तियों को भी आपके स्नेह और सहयोग की आवश्यकता हैl युवाओ में नशे का बढ़ता चलन चिंता का विषय है. किन्तु नशा भी एक बीमारी की तरह है जिसका इलाज किया जा सकता हैl जो भी व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है उसे इलाज के लिए भेजा जायेl मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा नशे के अवैध विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रदेश पुलिस एवं प्रशासन को निर्देश दिए गए हैंl आप सभी युवाओ की ज़िम्मेदारी है कि अपने साथियों को नशे से और एच.आई.वी. जैसी बीमारियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंl जो लोग दुर्भाग्य से एच.आई.वी.-एड्स के शिकार जो चुके हैं, उनके प्रति भेदभाव न हो वे समाज की मुख्यधारा में बने रहें यह बहुत महत्वपूर्ण हैl उन्हें अलग-थलग नहीं होने देना है l

राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने कहा कि एड्स महामारी को समाप्त करने की दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता हैl एड्स को बड़ी सरलता से ख़त्म कर सकते हैंl एचआई वी संक्रमण के कारणों के प्रति सतर्क रहने से इससे सुरक्षित रहना आसान है. एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों को लोग हेय दृष्टि से देखते है जो उचित नहीं है। एच.आई.वी का संक्रमण केवल एक ही कारण से नहीं होता है। इंजेक्शन से नशा करने वाले समूहों में भी एच.आई.वी. संक्रमण का जोखिम बहुत अधिक होता है। युवाओं की भूमिका एच.आई.वी. की रोकथाम में बहुत महत्वपूर्ण हैl युवा जागरूक हों, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरो को भी सुरक्षित रखें तो इस महामारी को समाप्त किया जा सकता है l

समिति की परियोजना संचालक सुश्री शुचिस्मिता सक्सेना ने समिति द्वारा एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा मुख्य रूप से 3 आयामों पर कार्य किया जाता है, जिसमे एच.आई.वी संक्रमण की रोकथाम, उपचार और देखभाल सेवा तथा एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सकारत्मक वातावरण का निर्माण कर भेदभाव को समाप्त करना शामिल है l

विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव तथा आयुक्त श्री तरुण राठी भी उपस्थित थेl नूतन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं एवं जे.एन.सी.टी. महाविद्यालय के छात्रो द्वारा एड्स जागरूकता पर आधारित फ़्लैश मॉब प्रस्तुत किये गए। उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर भव्य मानव श्रृंखला शुभारम्भ किया l लगभग 1500 युवाओ और अन्य अधिकारियो, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारियो आदि ने वी.आई. पी. रोड के दोनों ओर लगभग 2-3 किलोमीटर लम्बी भव्य मानव श्रृंखला बनाकर बैनर, तख्तियों और नारों की गूँज के साथ एच.आई.वी.-एड्स जागरूकता का संदेश दिया। सफ़ेद टीशर्ट और लाल कैप में सुसज्जित यह मानव श्रृंखला आते-जाते लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर संदेश देने में सफल रहीl


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…
 05 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश (MP Weather Update) में तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री तक अधिक…
Advt.