गोविंदा के डॉक्‍टर का सुनीता आहूजा को लेकर खुलासा- गोली लगने के बाद वह एक भी थेरेपी सेशन में नहीं आईं

Updated on 11-03-2026 01:55 PM
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई थी और कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी फिजियोथेरेपी भी करवाई थी। हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मौजूद नहीं थीं। इसका खुलासा खुद फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुरभि धनवाला ने किया है। क्या कुछ बताया, आइए जानते हैं।

'गलाटा इंडिया' से बातचीत में डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया, 'गोविंदा ने अपने पैर में गलती से गोली मारी थी। उसी समय मैंने उनका ट्रीटमेंट शुरू किया था। वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। मेरी उनसे इस एक्सीडेंट के पहले और बाद में भी मुलाकात हुई है। वह बेहद डिसिप्लीन्ड इंसान हैं। सुबह जल्दी उठना, योग करना, मतलब एक अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उनकी जांघों पर चोट के भी निशान थे।'

गोविंदा के सेशन्स में सुनीता थीं गायब

जब डॉक्टर से एक्टर के तलाक की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कभी पर्सनली सुनीता आहूजा से नहीं मिली हैं क्योंकि गोविंदा के जितने भी फिजियोथेरेपी के सेशन्स हुए थे, उसमें वह कभी मौजूद ही नहीं थीं। 'मैं सुनीता से कभी नहीं मिली और न वो सेशन्स के दौरान कभी आईं। हालांकि एक्टर बहुत ही स्ट्रॉन्ग फाइटर हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ की इन दिक्कतों को फिक्स कर लेंगे।'

गोविंदा के बारे में बोलीं डॉक्टर

डॉक्टर ने बताया कि गोविंदा की पर्सनल लाइफ में चाहे कुछ भी तल रहा हो, उसका उन पर कोई असर नहीं होता। वह इतने मजबूत हैं कि इस तरह की चीजों से डील कर सकते हैं। 'वह दर्द में हैं लेकिन ताकत मेडिटेशन से मिलती है। वह घंटों मेडिटेशन करते हैं। वह बहुत भी आध्यात्मिक हैं और भगवान से डरते हैं। उन्हें पता है कि अपनी लड़ाई कैसे लड़नी है।'

गोविंदा-सुनीता के बारे में टीना ने बताया

बता दें कि बेटी टीना आहूजा ने भी अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे में बात की थी। कहा था, 'दो साल से उनके बीत कुछ अच्छा नहीं रहा। उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा है।' वहीं, पत्नी ने एक्टर पर किसी एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप लगाया था, जिस पर गोविंदा ने सफाई दी थी और कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर घरवाले ही ऐसे बोलेंगे तो वह कहां जाएंगे। उन्होंने सिर्फ काम किया है और आगे भी वही करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 April 2026
'सुरों की आशा' कहे जाने वाली आशा भोसले ने अपनी अनोखी आवाज से हिंदी सिनेमा को अमर गाने दिए। उनके गाए गाने कभी पुराने नहीं पड़ते बल्कि समय के साथ…
 13 April 2026
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में डीएवी कॉलेज के एक प्रोग्राम में स्टेज पर…
 13 April 2026
भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं। आशा भोसले का निधन हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए भारी क्षति है। करीब सात दशक में…
 13 April 2026
करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर…
 13 April 2026
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और 'सुरों की मल्लिका' के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर 3 बजे…
 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
Advt.